भाजपा ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमत के लिए कांग्रेस को ठहराया जिम्मेवार, बतायी ये वजह
भाजपा ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में वृद्धि के लिए कांग्रेस को जिम्मेवार ठहराया है। कहा कि कांग्रेस द्वारा लिये गए उधार को चुकाने की वजह से कीमतों में वृद्धि हुई है।
By Ravi RanjanEdited By: Published: Tue, 26 Jun 2018 08:52 PM (IST)Updated: Wed, 27 Jun 2018 08:21 PM (IST)
पटना [राज्य ब्यूरो]। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा है कि पेट्रो पदार्थों की कीमत में कमी नहीं होने के पीछे कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार जिम्मेदार है। कांग्रेस ने अपने शासनकाल में पेट्रोलियम पदार्थों पर एक लाख 44 हजार करोड़ रुपये की उधारी छोड़ी थी, जिसका भुगतान मौजूदा सरकार कर रही है। इस उधारी पर 70 हजार करोड़ रुपये ब्याज भी भरना पड़ा।
यूपीए सरकार द्वारा पेट्रो पदार्थों पर दो लाख करोड़ रुपये छोड़े गए उधार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभी तक चुकाया है। यही वजह है कि पेट्रो पदार्थों की कीमतें बढ़ी रहीं, लेकिन हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में महंगाई कम होगी।
धर्मेन्द्र प्रधान भाजपा की ओर से आपातकाल की बरसी पर विद्यापति भवन में मंगलवार को आयोजित कांग्रेस का काला दिवस सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब तक हम चुप थे, लेकिन पटना में पहली बार दो लाख करोड़ रुपये की उधारी का खुलासा कर रहा हूं। कांग्रेस ने देश को दिवालिया बना दिया था। राष्ट्र के लिए काम करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जलील करने का कोई मौका कांग्रेस नहीं छोड़ रही है।
सच्चाई है कि कांग्रेस ने इस तरह शासन किया कि देश पर भारी कर्ज हो गया था। आकाश और पाताल को बेचने में भी भ्रष्टाचार किया। पहली बार कांग्रेस के भ्रष्टाचार के कारण ही सुप्रीमकोर्ट, सीएजी और पीएसी जैसी संवैधानिक संस्थाओं ने यूपीए सरकार पर सवाल उठाए थे।
तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक का हवाला देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि डेढ़ वर्ष पहले तेल उत्पादक देशों ने तय किया कि कम उत्पादन करेंगे ताकि अधिक कीमत मिले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बात की। पीएम ने साफ कहा कि तेल के मामले में भारत बड़ा बाजार है और जनता की चिंता ओपेक देशों को करनी चाहिए। पीएम के दबाव पर ही आज ओपेक देश हर साल एक मिलियन बैरल अधिक तेल का उत्पादन करने लगे हैं।
केंद्रीय मंत्री ने 2013 में पटना गांधी मैदान से नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए बिहार के चुनाव प्रचार अभियान का विस्तार से जिक्र किया। कहा कि 2019 में बिहार एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएगा। आपातकाल की बरसी सम्मेलन को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, राज्य सरकार के मंत्री नंदकिशोर यादव, मंगल पांडेय, प्रेम कुमार और विजय सिन्हा ने किया। मंच संचालन विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक अरुण सिन्हा ने किया।
बेटी का नाम मीसा रखने वाले कांग्रेस की गोद में बैठ गए
देश में आपातकाल लगाने वाली कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहाकि जिसके दामन सिखों और भागलपुर के दंगे के खून से सने हों और जिसने इमरजेंसी में देश की जवानी को 19 महीने तक जेल की सलाखों में रखा। भाजपा ऐसी लोकतंत्र की हत्यारी, दमनकारी कांग्रेस से कभी हाथ नहीं मिलाएगी।
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पर चुटकी लेते हुए सुशील मोदी ने कहा कि उन्होंने आपातकाल में जन्मी अपनी बेटी का नाम मीसा भारती रखा, वो आज मीसा जैसे काला कानून लगाने वालों की गोद में बैठे हैं। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने अगर इमरजेंसी में बीमार जयप्रकाश नारायण को 6 महीने तक जेल की यातनाएं नहीं दी होती तो जेपी और 10-20 वर्षों तक जीवित रह सकते थे।
आधी रात को देश में इमरजेंसी थोपना, रातों-रात देश के सभी बड़े नेताओं को पकड़ कर जेल में बंद करना, प्रेस की आजादी को कुचलना और प्रतिबंध लगाना, सत्ता के लिए खौफनाक और खतरनाक खेल खेलने वाली कांग्रेस को फिर सत्ता के लिए भाजपा पर संविधान बदलने के झूठे आरोप लगाने में शर्म नहीं आती है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें