विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tejashwi Yadav की महारैली के बाद सम्राट चौधरी से लेकर तमाम BJP नेताओं ने RJD पर बोला हमला, लालू राज का कर दिया जिक्र

By Jagran News Edited By: Mukul Kumar
Published: Mon, 04 Mar 2024 10:25 AM (IST)

Bihar News पटना में तेजस्वी यादव की महारैली के बाद एनडीए के नेताओं ने विपक्ष को घेरना शुरू कर दिया ...और पढ़ें

मोदी की गारंटी है, एक भी भ्रष्टाचारी बचने वाले नहीं- सम्राट चौधरी
मोदी की गारंटी है, एक भी भ्रष्टाचारी बचने वाले नहीं- सम्राट चौधरी

HighLights

  1. बिहार और बिहारियों को गाली बना दिया गया- विजय कुमार सिन्हा
  2. लालू प्रसाद परिवारवाद के ही नहीं, भ्रष्टाचार के भी प्रतीक हैं- सम्राट चौधरी

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News In Hindi भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने कहा कि भ्रष्टाचार के प्रतीक व चारा घोटाले के पांच मामलों में सजायाफ्ता लालू प्रसाद (Lalu Yadav) को बिहार की जनता पहले ही खारिज कर चुकी है।

इंडी गठबंधन की रैली को फ्लाप शो बताते हुए उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) की गारंटी है कि एक भी भ्रष्टाचारी बचने वाले नहीं। लालू प्रसाद (Lalu Yadav) परिवारवाद के ही नहीं, भ्रष्टाचार के भी प्रतीक हैं। नौंवी फेल तेजस्वी बताएं कि हजारों करोड़ की परिसंपत्तियां उन्होंने किस नायाब तरीके से हासिल की।

क्रिकेट के खिलाड़ियों को पानी पहुंचाने वाला जब नाबालिग था, तब ही 52 से ज्यादा प्लाट, बिल्डिंग और माल का मालिक कैसे बन गया?

लालू राजनीति के जोकर- विजय

बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को छद्म हिंदू बताए जाने पर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की कड़ी आलोचना की है। सजायाफ्ता व भ्रष्टाचारी बताते हुए उन्होंने कहा कि लालू ने कभी भी सनातन का सम्मान नहीं किया। लालू को राजनीतिक जोकर बताते हुए उन्होंने कहा कि उनके दौर में बिहार और बिहारियों को गाली बना दिया गया था।

परिवारवादियों का जमावड़ा- भीम

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भीम सिंह ने कहा कि जन-विश्वास महारैली विरोधाभासियों, भ्रष्टाचारियों, परिवारवादियों का जमावड़ा भर था। रैली को जनता ने नकार दिया। रैली के जरिए प्रदेश में सामाजिक वैमनस्यता फैलाने का प्रयास किया गया।

जन-विश्वास महारैली में लोगों का नहीं दिखा विश्वास- नित्यानंद

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) ने कहा कि महागठबंधन की महारैली में लोगों का विश्वास कहीं नहीं दिखा। जिस तरह के दावे किए जा रहे थे, वे फ्लाप साबित हुए और बिहार की जनता ने एक बार फिर से साबित कर दिया की महागठबंधन में उसका कोई विश्वास और भरोसा नहीं है।

वास्तव में यह जन-विश्वास महारैली नहीं, बल्कि परिवार बचाओ-भ्रष्टाचार छुपाओ महारैली थी। लालू के 15 वर्ष के शासन में बिहार में सिर्फ अपराध तंत्र, भ्रष्टाचार और जंगल राज का बोलबाला रहा। उस कारण बिहार दशकों पीछे चला गया।

यह भी पढ़ें-

एक और मुश्किल में फंसेंगे लालू और तेजस्वी यादव! इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज, जांच शुरू

अब क्या करेंगे KK Pathak? इस कार्रवाई से राज्यपाल नाराज, घुमा दिया मुख्य सचिव को फोन; फिर दे डाला बड़ा आदेश