विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब क्या करेंगे KK Pathak? इस कार्रवाई से राज्यपाल नाराज, घुमा दिया मुख्य सचिव को फोन; फिर दे डाला बड़ा आदेश

By Jagran News Edited By: Mukul Kumar
Published: Mon, 04 Mar 2024 09:06 AM (IST)Updated: Mon, 04 Mar 2024 09:10 AM (IST)

KK Pathak शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने हाल ही में शिक्षा अधिकारियों के साथ साथ विश्वविद्यालय ...और पढ़ें

राजभवन और शिक्षा विभाग में फिर ठनी! KK Pathak के आदेशों से गवर्नर खफा
राजभवन और शिक्षा विभाग में फिर ठनी! KK Pathak के आदेशों से गवर्नर खफा

HighLights

  1. कायदे-कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं- राज्यपाल
  2. राज्यपाल ने मुख्य सचिव को दिया निर्देश

दीनानाथ साहनी, पटना। Bihar Education News राज्यपाल एवं कुलाधिपति राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शिक्षा विभाग द्वारा कुलपतियों पर प्राथमिकी दर्ज करने समेत अन्य कार्रवाइयों को गंभीरता से लिया है।

उन्होंने रविवार की रात शिक्षा विभाग के आदेश से कुलपतियों पर प्राथमिकी दर्ज करने की सूचना मिलने के बाद मुख्य सचिव से फोन पर बात की और इसे गंभीर मसला बताया।

उन्होंने मुख्य सचिव को निर्देश देते हुए कहा कि शिक्षा विभाग के उन अफसरों पर तत्काल कार्रवाई करें, जो गैर संवैधानिक तरीके से राजभवन के आदेश एवं अधिकारों की अवहेलना करते हुए राज्य के विश्वविद्यालयों के मामले में न केवल हस्तक्षेप कर रहे हैं, बल्कि उनके आदेश नहीं मानने पर कुलपतियों पर अपमानजनक टिप्पणी करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने जैसी कार्रवाई कर रहे हैं। यह गंभीर मसला है।

राज्य सरकार ने राज्यपाल की बातों को गंभीरता से लिया

राज्यपाल ने मुख्य सचिव को फोन पर पूछा कि क्या ऐसे अफसर कुलपतियों पर प्राथमिकी दर्ज करने जैसी कार्रवाई संबंधी आदेश या सहमति शिक्षा मंत्री से ले रहे हैं? यदि नहीं, तो ऐसे अफसरों पर राज्य सरकार तत्काल कार्रवाई करे, जो कायदे-कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

राज्य सरकार ने राज्यपाल की बातों को गंभीरता से लिया है। सरकार ने इस पूरे मामले में कहा है कि शिक्षा विभाग के उस अफसर को सोमवार को बुलाकर उनसे जानना चाहेंगे कि कानून की किस धारा के तहत अपने अधिकार का इस्तेमाल करते हुए कुलपतियों पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।

यह भी पढ़ें-

राजभवन और शिक्षा विभाग में फिर ठनी! KK Pathak के आदेशों से गवर्नर खफा, लिखवा दिया लेटर

Bihar Politics: एक और मुश्किल में फंसेंगे लालू और तेजस्वी यादव! इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज, जांच शुरू