Move to Jagran APP

बिहार में भाजपा की नब्ज टटोलने आ रहे बीएल संतोष, जानिए कितना अहम है उनका ये दौरा

Bihar Politics बिहार भाजपा के लिए काफी अहम है अगला हफ्तार राष्‍ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष आ रहे पटना दो दिवसीय दौरे पर 23 व 24 मई को आएंगे पटना 2020 विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार आ रहे बिहार

By Shubh Narayan PathakEdited By: Published: Tue, 17 May 2022 10:36 AM (IST)Updated: Tue, 17 May 2022 10:36 AM (IST)
बिहार में भाजपा की नब्ज टटोलने आ रहे बीएल संतोष, जानिए कितना अहम है उनका ये दौरा
बिहार बीजेपी के लिए अहम रहेगा अगला हफ्ता। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar BJP News: बिहार भाजपा में सदस्यता अभियान और संगठनात्मक चुनाव की घोषणा से पहले भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष दो दिवसीय दौरे पर पटना आ रहे हैं। 20 और 21 मई को पार्टी की जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के बाद 23 और 24 मई को संतोष के पटना दौरे को संगठन में काफी अहम माना जा रहा है। संभव है कि नरेन्द्र मोदी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर तय कार्यक्रमों और संगठन की मजबूती पर जोर दिया जाए।

loksabha election banner

दो दिवसीय यात्रा के पहले दिन संतोष विधानमंडल दल एवं प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। फिर मंच-मोर्चा एवं अनुषांगिक संगठनों से विमर्श करेंगे। अगले दिन यानी 24 मई को बिहार भाजपा कोर ग्रुप और नीतीश कैबिनेट में शामिल भाजपा कोटे के मंत्रियों के साथ बैठक प्रस्तावित है। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव-2020 के बाद पहली बार संतोष पटना आ रहे हैं। इस लिहाज से संगठनात्मक स्तर पर पार्टी के अंदर उनकी यात्रा को काफी अहम माना जा रहा है।

नरेन्द्र मोदी सरकार के आठ वर्ष पूरे करने पर चलाएगी अभियान

नरेन्द्र मोदी सरकार के आठ वर्ष पूरे करने पर भाजपा 30 मई से प्रदेशव्यापी अभियान चलाएगी। इसके लिए पार्टी विस्तृत कार्यक्रम तय करने में जुटी है। प्रदेश, जिला, मंडल और पंचायत से लेकर बूथ स्तरीय अभियान में पार्टी ने उपलब्धियां गिनाने के लिए सभी मोर्चों के अलावा अनुषांगिक संगठनों को भी जिम्मेदारी सौंपने का कार्यक्रम तैयार किया है। बूथ स्तर तक सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर घर-घर संपर्क कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही प्रभातफेरी भी निकालेगी।

दरअसल, संगठन में माना जा रहा है कि भाजपा 30 मई से ही आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएगी। 30 मई से 15 जून तक 'आठ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण' अभियान के जरिए भाजपा एक ओर जहां मोदी सरकार की उपलब्धियां बताएगी, वहीं किसान, अनुसूचित जाति, युवा, महिला, पिछड़ी जातियों के वोट बैंक को भी साधेगी। पार्टी ने अग्रिम मोर्चों सहित सभी प्रकोष्ठ और विभागों के लिए अभियान के कार्यक्रम तय किए हैं। बूथ को मजबूत बनाने के लिए बूथ संपर्क अभियान शुरू किया जाएगा। जिले में रहने वाले जन-प्रतिनिधियों, प्रदेश, क्षेत्र व मंडल के पदाधिकारियों को एक-एक शक्ति केंद्र आवंटित किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.