Move to Jagran APP

राहुल गांधी के इटली जाने पर सुशील मोदी का हमला, बोले- दिया धोखा-होना चाहिए मुकदमा

राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर राफेल विमान खरीद और नागरिकता कानून की तरह कृषि कानून को लेकर लोगों को गुमराह करने के आरोप लगाए हैं। साथ ही किसान को धोखा देने के भी आरोप लगाए हैं।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Tue, 29 Dec 2020 08:25 AM (IST)Updated: Tue, 29 Dec 2020 08:25 AM (IST)
राहुल गांधी के इटली जाने पर सुशील मोदी का हमला, बोले- दिया धोखा-होना चाहिए मुकदमा
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी। जागरण आर्काइव।

राज्य ब्यूरो, पटना : राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर एक बार फिर हमला बोला है। इस बार उन्होंने राफेल विमान खरीद और नागरिकता कानून की तरह कृषि कानून को लेकर लोगों को गुमराह करने के आरोप लगाए हैं। सोमवार को ट्वीट कर मोदी ने कहा कि राहुल गांधी की पार्टी की सरकार ने पंजाब के कुछ बड़े किसानों को मंडी और ठेका खेती को लेकर ऐसा उकसाया कि वे महीने भर से दिल्ली में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। जब किसानों के मुद्दे पर सरकार से वार्ता होनी थी इसके पहले राहुल गांधी बिना कोई कारण बताए इटली चले गए। 

loksabha election banner

तेजस्वी यादव को भी घेरा, बोले-कहां हो जाते हैं गायब

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद)  विधायक तेजस्वी यादव ने कई बार साबित किया कि वंशवादी राजनीति के राजकुमार देश को जिम्मेदार विपक्ष नहीं दे सकते। तेजस्वी यादव भी चमकी बुखार, बाढ़ जलजमाव और विधानमंडल सत्र के समय बिहार से गायब रह चुके हैं।

पार्टी के स्थापना दिवस पर क्यों राहुल गए इटली

देश जानना चाहता है कि जो लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पारदर्शी और उद्देश्यपूर्ण कूटनीतिक विदेश यात्राओं पर सवाल पूछते हैं वे अपनी यात्राएं इतनी रहस्यमयी क्यों रखते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 99.9 फीसद लोग जिसे दोबारा अध्यक्ष बनाना चाहते हैं वे पार्टी के स्थापना दिवस पर अपना समय ननिहाल में बिताना चाहते हैं। 

कांग्रेस को नहीं पता कब किया हस्ताक्षर

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि कांग्रेस का दावा है कि कृषि बिल पर दो करोड़ किसानों के हस्ताक्षर लिए गए हैं उन्हें बताना चाहिए कि यह हस्ताक्षर अभियान कब चलाया गया। बिहार में तो कहीं हस्ताक्षर अभियान चलता नहीं दिखा। उन्होंने कहा कि फर्जी दस्तखत वाला ज्ञापन राष्ट्रपति को सौंपने के लिए राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.