Move to Jagran APP

गिरिराज का दोहरा वार: बारिश से हुई तबाही के लिए नीतीश-सुशील मोदी हैं जिम्मेदार

भाजपा के फायरब्रांड नेता सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पटना में बारिश से हुई तबाही के लिए अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को जिम्मेदार ठहराया है।

By Kajal KumariEdited By: Published: Fri, 04 Oct 2019 12:30 PM (IST)Updated: Fri, 04 Oct 2019 11:05 PM (IST)
गिरिराज का दोहरा वार: बारिश से हुई तबाही के लिए नीतीश-सुशील मोदी हैं जिम्मेदार
गिरिराज का दोहरा वार: बारिश से हुई तबाही के लिए नीतीश-सुशील मोदी हैं जिम्मेदार

पटना, जेएनएन। दरभंगा पहुंचे भाजपा के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पटना में बारिश से हुई तबाही के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को जिम्मेदार ठहराया है। इसके साथ ही उन्होंने सरकारी अधिकारियों पर हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने कहा कि मुंह देखकर राहत सामग्री का वितरण नहीं होना चाहिए। 

loksabha election banner

दोषी अधिकारियों पर हो कार्रवाई

गुरुवार को दरभंगा में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राजधानी पटना में बारिश के कारण उत्पन्न हुई जल जमाव को लेकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने पाटलिपुत्र संसाद रामकृपाल यादव द्वारा अधिकारियों पर उठाए गए सवाल का भी समर्थन किया।

गिरिराज सिंह ने कहा कि अधिकारियों ने दुर्दशा कर दिया है। इस कारण ही हमें बोलना पड़ रहा है। इसके बाद उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा और जदयू दोनों की सरकार है, इसीलिए जवाबदेही दोनों की है। उन्होंने राज्य के लोगों से माफी मांगते हुए कहा कि पटना में बाढ़ के लिए हम सब दोषी है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि मौसम विभाग के अलर्ट के बावजूद हम अलर्ट नहीं हुए। पटना में आई बारिश से बाढ़ प्राकृतिक आपदा नहीं, कुव्यवस्था है।

नीतीश ने कहा था-तेज हुई बारिश जलवायु परिवर्तन के कारण है

बता दें कि इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के कई जिलों में आई बाढ़ और बारिश को जलवायु परिवर्तन का कारण माना था। उन्होंने बुधवार को कहा कि राज्य में कभी सूखा और कभी भारी बारिश जलवायु परिवर्तन के कारण है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.