Move to Jagran APP

Population Control Act: जनसंख्या नियंत्रण कानून पर आखिर मिल ही गया BJP को JDU का साथ, बिहार विधानसभा में उठा मुद्दा

Population Control Act जनसंख्या नियंत्रण का मामला बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में भी उठा। दिलचस्प यह कि पहली बार सदन में भाजपा को इस मुद्दे पर जदयू का भी साथ मिला। कई विधायकों ने दो बच्चों के प्रविधान को बिहार में लागू करने की मांग सरकार से की।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Wed, 28 Jul 2021 05:28 PM (IST)Updated: Thu, 29 Jul 2021 08:21 AM (IST)
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। जागरण आर्काइव।

राज्य ब्यूरो, पटना। Population Control Act बिहार समेत देश में बढ़ती हुई जनसंख्या का मामला बुधवार को बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में भी उठा। दिलचस्प यह कि पहली बार सदन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को इस मुद्दे पर जदयू का भी साथ मिला। ध्यानाकर्षण सूचना के माध्यम से कई विधायकों ने दो बच्चों के प्रविधान को बिहार में लागू करने की मांग सरकार से किया। इसके साथ ही जनसंख्या पर वर्ष 1999 के करुणाकरण कमेटी के सुझावों को भी लागू करने का आग्रह किया। 

loksabha election banner

मुखर होकर सदन के अंदर कानून बनाने की मांग

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक विजय कुमार खेमका, अवधेश सिंह, कृष्ण कुमार ऋषि, डा. सुनील कुमार और जदयू के विधायक विनय कुमार चौधरी ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर मुखर होकर सदन के अंदर कानून बनाने की मांग की। विजय कुमार खेमका ने आसन से कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि सरकार उनकी मांगों को जरूर सुनेगी। जनसंख्या नियंत्रण कानून बनना चाहिए। वहीं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) विधायक विनय कुमार चौधरी ने भी इस मांग का समर्थन करते हुए कहा कि कानून के साथ-साथ जागरूकता अभियान भी चलाना चाहिए। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार लगातार जनसंख्या नियंत्रण के लिए अभियान चला रही है।

कांग्रेस ने किया समर्थन

कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने भी जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए जाने की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए जाने के पक्ष में कांग्रेस शुरू से है। संजय गांधी ने तो इसके लिए विशेष अभियान चलाने की भी बात कही थी। 

लोकप्रियता के लिए मुद्दे उछालती है भाजपा : भाई वीरेंद्र

जनंसख्या नियंत्रण के मुद्दे पर लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का स्टैंड साफ करते हुए विधायक एवं पार्टी के मुख्य प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने कहा कि भाजपा लोकप्रियता हासिल करने वाले मुद्दे को ही उछालती है। जनसंख्या नियंत्रण को लेकर सर्वदलीय बैठक में विचार होना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.