Move to Jagran APP

बिहार: बीजेपी ने किया हमला, कहा- देश के खिलाफ है कांग्रेस का मूल चरित्र

बिहार बीजेपी ने रविवार को कांग्रेस पर हमला किया। उस पर निशाना साधते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि देश के खिलाफ कांग्रेस का मूल चरित्र है।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Fri, 22 Mar 2019 08:32 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 10:45 PM (IST)
बिहार: बीजेपी ने किया हमला, कहा-  देश के खिलाफ है कांग्रेस का मूल चरित्र
बिहार: बीजेपी ने किया हमला, कहा- देश के खिलाफ है कांग्रेस का मूल चरित्र

पटना [जेएनएन]। बिहार बीजेपी ने रविवार को कांग्रेस पर हमला किया। उस पर निशाना साधते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि देश के खिलाफ कांग्रेस का मूल चरित्र है। वह देश के बारे में कभी भला सोच ही नहीं सकती है। वहीं डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने भी कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि वह वोट बैंक की राजनीति कर रही है। 

loksabha election banner

बोले नित्यानंद राय

बिहार भाजपा के अध्यक्ष नित्यानंद राय ने शुक्रवार को ट्वीट कर कांग्रेस पर तंज कसा और कहा कि कांग्रेस पार्टी जिस ढंग से देश की सेना के पराक्रम पर सवाल उठा रही है, वह साबित करता है कि उसका मूल चरित्र न केवल देश हित के खिलाफ है, बल्कि सेना के खिलाफ भी है। राहुल गांधी को अपने सलाहकार सैम पित्रोदा के दुर्भाग्यपूर्ण बयान पर जवाब देना चाहिए।

नित्यानंद राय ने आगे कहा कि हम सभी देशवासियों को हमारी सेना पर गर्व होना चाहिए, जान की बाजी लगाकर उन्होंने कितना बड़ा पराक्रम किया, देश के वीर शहीदों का उन्होंने किस प्रकार चुन-चुन कर हिसाब चुकता किया। आज हर भारतीय को गर्व है, लेकिन वहीं विपक्षी पार्टियों के रवैये को देखकर हर कोई हैरान और दुखी है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, जनता के हक की लूट और परिवार के लिए स्वार्थपूर्ण ढंग से सत्ता का दुरुपयोग-यही तीनों राजद और कांग्रेस की कुल राजनीतिक पूंजी हैं। इन तीनों को यदि अलग कर दें तो राजद और कांग्रेस में बचता ही क्या है? 

बोले सुशील कुमार मोदी

बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि पुलवामा आतंकी हमले को दुर्घटना बताने वाली कांग्रेस के नेता सैम पेत्रोदा अब 2008 के उस मुंबई हमले में भी पाकिस्तान को क्लीनचिट दे रहे हैं, जिसमें 166 लोग मारे गए थे। केन्द्र सरकार 26/11 के हमले के सबूत पाकिस्तान को सौंप चुकी है, जबकि कांग्रेस सत्ता जाने के बाद अपनी सरकार के समय सौंपे गए सबूतों को भी नकार कर वोट बैंक की राजनीति कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.