विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: बिहार में BJP और JDU में सीटों को लेकर डील पक्की, राज्यसभा और विधान परिषद में ऐसे बनी बात

Published: Fri, 12 Jul 2024 02:18 PM (IST)

Bihar News बिहार विधान परिषद की एक सीट और राज्यसभा की दो सीटों पर बीजेपी और जेडीयू के बीच डील ...और पढ़ें

बिहार के सीएम नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी (जागरण)
बिहार के सीएम नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी (जागरण)

HighLights

  1. राज्यसभा की दो सीटों पर होना है उपचुनाव
  2. विवेक ठाकुर व मीसा के त्यागपत्र से रिक्त है सीट
  3. विधान परिषद की एक सीट पर भी होना है चुनाव

रमण शुक्ला, पटना। Bihar Political News:बिहार में राज्यसभा की दो सीटें रिक्त हो रहीं। विवेक ठाकुर एवं मीसा भारती के लोकसभा सदस्य चुन लिए जाने के कारण दोनों रिक्तियां हुई हैं। इन दोनों सीटों पर भाजपा की दावेदारी पक्की हो चुकी है।

भाजपा और जेडीयू में सीट को लेकर डील पक्की

विवेक ठाकुर वाली सीट तो पहले से ही भाजपा की थी, लेकिन राजद की मीसा भारती वाली सीट विधानसभा में संख्या बल के कारण भाजपा के पक्ष में जा रही। राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) में अंतिम रूप से यह सहमति हो चुकी है। इसके एवज में विधान परिषद की दो सीटें जदयू को मिली हैं।

इसमें विधानसभा कोटे की एक सीट पर जदयू के भगवान सिंह कुशवाहा निर्विरोध विधान पार्षद चुने जा चुके हैं। यह सीट राजद के रामबली सिंह सदस्यता समाप्त होने के कारण रिक्त हुई थी। अब दूसरी सीट स्नातक कोटे की है, जहां पिछली बार विजेता रहे देवेश चंद्र ठाकुर जदयू के टिकट पर लोकसभा पहुंच चुके हैं।

राजग के दो नेता स्वयं को घोषित कर चुके हैं प्रत्याशी

वर्तमान में उच्च सदन की तीन रिक्त सीट में राजग के दो नेता स्वयं को प्रत्याशी घोषित कर चुके हैं। राज्यसभा की एक सीट पर रालोमो (राष्ट्रीय लोकतांत्रिक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा स्वयं को प्रत्याशी घोषित कर चुके हैं।अब एक सीट शेष है। इस सीट पर भाजपा के कई नेताओं की नजर टिकी हुई है।

वहीं, बिहार विधान परिषद की तिरहुत स्नातक की रिक्त हुई सीट पर जदयू के एक प्रवक्ता ने अपने आप को भावी प्रत्याशी घोषित करते हुए इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट भी कर दिया है।

जदयू जल्द करेगी उम्मीदवार की घोषणा

साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आशीर्वाद प्राप्त होने का भी दावा कर दिया है। हालांकि, तिरहुत स्नातक सीट पर जदयू के कई नेताओं की नजर टिकी हुई है। अब देखना यह है कि चुनाव आयोग की ओर से उप चुनाव की घोषणा के बाद इस सीट पर जदयू किस पर दांव लगाती है।

ये भी पढ़ें

Bihar Politics: 'विशेष राज्य का दर्जा देने में कोई समस्या है तो फिर हमें...', संजय झा ने केंद्र से कर दी ये डिमांड

Bihar Politics: कार्यालय छिनते ही पशुपति पारस ने उठाया बड़ा कदम, अब क्या करेंगे चिराग पासवान? सियासत तेज