महात्मा गांधी सेतु पर दिन में नहीं चलेगी बाइक, ये है नया ट्रैफिक प्लान
महात्मा गांधी पुल पर अब दिन में बाइक नहीं चलेंगे। बाइक सवार पीपा पुल से होकर गुजरेंगे। यह निर्णय बाइक दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए लिया गया है।
By Ravi RanjanEdited By: Published: Fri, 27 Apr 2018 10:26 AM (IST)Updated: Fri, 27 Apr 2018 10:31 PM (IST)
style="text-align: justify;">पटना [जागरण टीम]। महात्मा गांधी सेतु पर शुक्रवार से ट्रैफिक की नई व्यवस्था लागू की गई है। अब दिन में सुबह छह से शाम छह बजे तक सेतु पर बाइकों का परिचालन बंद रहेगा।
दिन में बाइक सवार पटना आने-जाने के लिए गांधी सेतु के समानांतर बने पीपा पुल का इस्तेमाल करेंगे। यह व्यवस्था सेतु पर चल रहे जीर्णोद्धार कार्य, बड़े वाहनों के बढ़े दबाव और दुर्घटनाओं में हुई वृद्धि को रोकने के उद्देश्य से की गई है। हालांकि शाम छह से सुबह छह बजे तक बाइक चलेंगी।
इस नई व्यवस्था को सख्ती से अमलीजामा पहनाने के लिए पटना के ट्रैफिक एसपी प्रकाशनाथ मिश्रा ने गुरुवार को गांधी सेतु के पाया नंबर एक के पास सेतु पर ट्रैफिक कंट्रोल में पुलिस को सहयोग कर रहे सोनपुर कम्युनिटी पुलिस के ट्रैफिक वार्डेन के साथ बैठक की और आवश्यक निर्देश दिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें