Sharda Sinha Health Update: अब कैसी है स्वर कोकिला शारदा सिन्हा की तबीयत? AIIMS के डॉक्टर ने बताई पूरी हकीकत
Sharda Sinha Health Update बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका पद्म भूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा पिछले छह सालों से ब्लड कैंसर से जूझ रही हैं। शुक्रवार को उनकी हालत काफी ज्यादा बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें दिल्ली स्थित एम्स के कैंसर सेंटर में भर्ती कराया गया है। फिलहाल वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर नहीं हैं और डॉक्टर उनकी देखभाल कर रहे हैं।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली/पटना। पद्म भूषण से सम्मानित बिहार की लोक गायिका शारदा सिन्हा एम्स के कैंसर सेंटर के मेडिकल आंकोलॉजी वार्ड में ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। वह पिछले करीब छह वर्षों से ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं।
एम्स प्रशासन ने उनके स्वास्थ्य के बारे में बयान जारी कर कहा है कि वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर नहीं है। उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टर उनके स्वास्थ्य की देखभाल कर रहे हैं।
शारदा सिन्हा वर्ष 2018 से मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित हैं। उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर शुक्रवार की रात उन्हें मेडिकल आंकोलॉजी वार्ड में भर्ती कराया गया था।
मिली जानकारी के मुताबिक, शारदा सिन्हा को काफी समय से खाने-पीने में काफी दिक्कत हो रही थी, जिसके लिए उनका इलाज भी चल रहा था। लेकिन, 26 अक्टूबर की सुबह उनकी तबीयत काफी ज्यादा खराब हो गई। फिलहाल, शारदा सिन्हा एम्स के अंकोलॉजी मेडिकल डिपार्टमेंट में एडमिट हैं.
हाल ही में शारदा के पति का हुआ था निधन
बता दें कि हाल ही में उनके पति ब्रज किशोर का 80 वर्ष की उम्र में ब्रेन हैमरेज से निधन हुआ था। इसी साल शारदा और उनके पति ब्रज किशोर ने अपनी शादी की 54वीं सालगिरह मनाई थी। शारदा सिन्हा की उम्र 72 साल है।
कौन हैं शारदा सिन्हा?
शारदा सिन्हा बिहार की सुप्रसिद्ध लोक गायिका हैं। उन्होंने 1980 में अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी। शारदा सिन्हा मैथिली और भोजपुरी गानों के लिए जानी जाती हैं।
वह अपने छठ गानों को लेकर बिहार में काफी प्रसिद्ध हैं। अबतक उन्होंने 62 से अधिक छठ के गानों को आवाज दे चुकी हैं।
संगीत में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए शारदा सिन्हा 1991 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया। वहीं, 2018 में पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें: Bihar Politics: हिना शहाब और उनके बेटे ओसामा की हुई RJD में वापसी, लालू यादव ने दिलाई सदस्यता
छठ घाट तक पहुंचने वाले रास्ते को दुरुस्त कराएंं : नीतीश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को सड़क मार्ग से राजधानी के विभिन्न इलाकों का दौरा कर छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निरीक्षण में शामिल अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि छठ घाट तक पहुंचने वाले रास्तों को दुरुस्त कराएं ताकि छठ व्रती सुगमता से गंगा नदी के किनारे बने छठ घाटों का भ्रमण कर सकें।
मालूम हो कि शनिवार को मुख्यमंत्री ने स्टीमर से नासरीगंज से कंगन घाट तक गंगा घाटों पर चल रही छठ की तैयारियों को देखा था। मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से निरीक्षण के दौरान जेपी गंगा पथ होते हुए दीघा के पाटीपुल घाट, जेपी सेतु पश्चिमी घाट, जेपी सेतु घाट, पहलवान घाट, एलसीटी घाट, कलेक्ट्रेट घाट व कृष्णा घाट तक गए और वहां चल रही तैयारियों को देखा। पाटीपुल घाट पर वह कुछ देर के लिए रूके भी।
उन्होंने अधिकारियों को कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हर प्रकार से छठ घाटों को तैयार कराएं। छठ व्रतियों को अर्घ्य देने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसे सुनिश्चित कराएं। छठ व्रतियों की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी सुविधाओं का विशेष ख्याल रखें ताकि उन्हें अर्घ्य देने में किसी तरह की दिक्कत नहीं हो।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।