Move to Jagran APP

एशियन सैंबो में चैंपियनशिप में बिहार की बेटियों ने जीते सात पदक, पुरुष वर्ग में मिला रजत Patna News

एशियन सैंबो चैंपियनशिप में बिहार की बेटियों ने भारत के लिए 7 पदक जीत देश और राज्य का गौरव बढ़ाया है। पुरुष वर्ग में बिहार के खाते में रजत पदक आया है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Thu, 19 Sep 2019 09:20 AM (IST)Updated: Thu, 19 Sep 2019 09:20 AM (IST)
एशियन सैंबो में चैंपियनशिप में बिहार की बेटियों ने जीते सात पदक, पुरुष वर्ग में मिला रजत Patna News
एशियन सैंबो में चैंपियनशिप में बिहार की बेटियों ने जीते सात पदक, पुरुष वर्ग में मिला रजत Patna News

पटना, जेएनएन। ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक इंडोर स्टेडियम में संपन्न एशियन सैंबो चैंपियनशिप में बिहार की बेटियों ने भारत के लिए 7 पदक जीत देश और राज्य का गौरव बढ़ाया है। एक रजत पदक पुरुष वर्ग में बिहार ने जीता। भोजपुर की आराध्या सिंह ने यूथ महिला वर्ग के 44 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

loksabha election banner

पटना की निशा कुमारी ने जूनियर महिला वर्ग के 68 किग्रा वर्ग में रजत पदक पर कब्जा जमाया। मधेपुरा की सोनी राज ने सीनियर महिला श्रेणी के 48 किग्रा, पटना की अभिलाषा कुमारी ने 68 किग्रा, प्रियंका कुमारी ने 52 किग्रा, पायल कुमारी ने यूथ महिला के 56 किग्रा, और धनवंती कुमारी ने 52 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक पदक जीते। पुरुष वर्ग में मोहित हूड्डा ने सीनियरों के 100 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक जीता।

एशियन सैंबो प्रतियोगिता के आयोजन सचिव और बिहार सैंबो संघ के महासचिव विनय कुमार सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय सैंबो टीम का प्रतिनिधित्व टीम मैनेजर के रूप में बिहार के ही  सावंत कुमार रवि और कोच विवेक भारद्वाज कर रहे थे। इस प्रतियोगिता में 25 देशों ने भाग लिया और बिहार की बेटियों ने कड़ी मशक्कत के बाद भारत के लिए पदक जीते।

पदक विजेताओं को सैंबो यूनियन ऑफ एशिया के अध्यक्ष अलमजॉन मुल्लएव, इंडोनेशिया सैंबो संघ के अध्यक्ष क्रिसना बायु, चीन के कुई यूआन वांग, कोरिया के मियोउंग जुंग, इराक के मोखलेश हसन हैदर, अफगानिस्तान के शिर अली असाडी, उज्बेकिस्तान के अलीशेर अलिमोव एवं अन्य देशों के अधिकारियों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.