विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार में अब लाठी भंजावन-तेल पिलावन नहीं चलेगा : राजनाथ

By Kajal KumariEdited By:
Published: Sun, 11 Oct 2015 02:57 PM (IST)Updated: Sun, 11 Oct 2015 03:24 PM (IST)

न्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज कारागार, नोखा और सासाराम में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना । केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज कारागार, नोखा और सासाराम में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब लाठी भंजावन-तेल पिलावन का जमाना लद गया है बिहार में अब जनता विकास चाहती है और एनडी बिहार में विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंंने कहा कि अगर बिहार में एनडीए सत्ता में आई तो बिहार में तेजी से विकास होगा।

उन्होंने कहा कि जबसे बिहार में महागठबंधन बना है तबसे अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। पहले की तरह ही बिहार के लोग आतंक के साये में जीने को मजबूर हो गए हैं।अपराधियों का मनोबल दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। अाए दिन लूट हत्या अपहरण के मामले सामने आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अातंकवादियों और नक्सलियों को रोकने में नाकाम रही है। हमारी सरकार बनी तो विकास के साथ ही नागरिकों की सुरक्षा प्राथमिकता होगी। आतंकियो और नक्सलियों से निपटने के लिए सुरक्षाबलों की कमी नहीं होने दी जाएगी।