बिहार कुश्ती टीम मेरठ रवाना
पटना। 15 से 17 जून तक मेरठ में आयोजित होने वाली अंडर-15 कुश्ती टीम घोषित हो गई है।
पटना। 15 से 17 जून तक मेरठ में आयोजित होने वाली अंडर-15 कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयनित बिहार टीम बुधवार को मगध एक्सप्रेस से रवाना हो गई। यह जानकारी बिहार बिहार कुश्ती संघ के तदर्थ कमेटी के चेयरमैन भोला नाथ सिंह ने दी। 32 सदस्यीय टीम इस प्रकार है : फ्री स्टाइल : शैलेश कुमार, सतीश, रौशन, सुमन यादव, रजनीश, मुलायम खरवार, विशाल यादव, शशि शंकर सिंह, रामाकांत, कोच : रामचरण सिंह, मैनेजर : विजय कुमार, ग्रीको रोमन : अक्षय कुमार, अनुराग, भुअर चेरो, नीरज, सत्य प्रकाश, हीरा यादव, मोती यादव, रूपेश सिंह, ओम प्रकाश, कोच : विवेक भारद्वाज, मैनेजर : अमरनाथ महेरवार, महिला वर्ग : रेशम कुमारी, अंजू साहनी, बरखा रानी, निशा, निर्जला, प्रीतम, उजाला, जुगनू भारद्वाज, कोच : रामानुज पासवान, अभिलाषा कुमारी, मैनेजर : अमरनाथ महेरवार।