विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डेब्यू में दोहरा शतक, एक पारी से जीत; कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी का खिताब बिहार के नाम

Published: Sun, 08 Feb 2026 05:49 PM (IST)

बिहार ने कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता जीत ली है। पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए ...और पढ़ें

ट्रॉफी के साथ उत्‍साहित मुद्रा में बिहार टीम के ख‍िलाड़ी। सौ-बीसीए

ट्रॉफी के साथ उत्‍साहित मुद्रा में बिहार टीम के ख‍िलाड़ी। सौ-बीसीए

HighLights

  1. बिहार ने कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी अंडर-23 का खिताब जीता।

  2. पदार्पण मैच में नमन गौरव ने शानदार दोहरा शतक जड़ा।

  3. बिहार टीम अगले सत्र में एलीट वर्ग में शामिल होगी।

जागरण संवाददाता, पटना। पदार्पण मैच में दोहरा शतक जड़ने वाले नमन गौरव की पारी की बदौलत बिहार ने रविवार को कर्नल सीके नायडू क्रिकेट प्रतियोगिता जीत ली।

मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए प्लेट वर्ग के चार दिवसीय अंडर-23 के खिताबी मुकाबले में तीसरे दिन नगालैंड को एक पारी और 164 रनों से पराजित कर दिया।

1 पारी और 164 रनों से नगालैंड को पराजित कर जीता खिताब

विजय हजारे, रणजी ट्राफी के बाद कर्नल सीके नायडू में भी प्रदेश की टीम ने अगले सत्र एलीट वर्ग में स्थान बना लिया। नमन गौरव प्लेयर ऑफ द मैच और बिहार के कप्तान सूरज कश्यप प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे।

मेहमानों की पहली पारी 44.4 ओवर में 155 रनों पर सिमट गई। इसके जवाब में बिहार ने 112 ओवर में 482 रन बनाकर पारी घोषित कर दी।

फालोआन खेलने को मजबूर नगालैंड ने 37 ओवर में 163 रन पर सभी विकेट गंवा बिहार के बड़ी शिकस्त झेली। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नगालैंड की टीम बिहार के वासुदेव प्रसाद सिंह के पांच विकटों के आगे 44.4 ओवर में 155 रन सिमट गई।

सबसे अधिक 75 रन समीर अली ने बनाए। वासुदेव के अलावा बिहार की ओर से आकाश राज और आदित्य राज को दो-दो और सूरज कश्यप को एक विकेट मिला।

अगले सत्र में एलीट ग्रुप में खेलेगी बिहार अंडर-23 टीम

जवाब में अपना पहला मुकाबला खेल रहे सलामी बल्लेबाज नमन गौरव ने दोहरा शतक जड़ सभी को अपनी पारी से आकर्षित किया।

उन्होंने 355 गेंदों में 23 चौके और चार छक्कों की सहायता से अविजित 200 रन बनाए। इनके अलावा आकाश राज ने 73 और पृथ्वी राज एवं आदित्य राज के 61-61 रनों की मदद से बिहार ने 112 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 482 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। नगालैंड की तरफ से अनिल गुप्ता ने सर्वाधिक पांच विकेट लिए। 

बिहार के वासुदेव ने लिए नौ विकेट

फाॅलोआन खेलते हुए बिहार के वासुदेव और कप्तान सूरज कश्यप के तीन-तीन विकटों के आगे नगालैंड के बल्लेबाजों की पारी निराशाजनक ही रही।

सात खिलाड़ी दहाई अंक नहीं डाक सके। नेइजेखो ने सर्वाधिक 84 रन बनाए। मैच की दोनों पारियों में बिहार के वासुदेव प्रसाद सिंह ने आठ विकेट लिए।

अंडर-23 टीम की जीत पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्षवर्धन ने कहा कि यह सफलता पूरे सत्र में खिलाड़ियों के निरंतर और अनुशासित प्रदर्शन का परिणाम है।

क्रिकेटरों ने धैर्य, संतुलन और दबाव में बेहतर खेल का परिचय दिया, जो इस स्तर की प्रतियोगिता में अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने टीम प्रबंधन और सहयोगी स्टाफ के प्रयासों की भी सराहना की।

बीसीए सचिव  जिआउल अरफीन ने भी टीम को बधाई देते हुए कहा कि बिहार टीम का प्रदर्शन राज्य क्रिकेट की मजबूती को दर्शाता है।

युवा खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट में जिम्मेदारी के साथ खेलते हुए अपनी क्षमता साबित की है और यह जीत भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।