विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार का 'मैनचेस्टर' कहलाता है गया का पटवा टोली, जानें कैसे सरकारी मदद से बदल रही यहां के बुनकरों की तकदीर

Published: Tue, 17 Nov 2026 07:02 PM (IST)

बिहार सरकार की योजनाओं और नई औद्योगिक नीति से गया के पटवा टोली के बुनकरों को काफी मदद मिल रही ...और पढ़ें

बिहार में बुनकरों को मिल रही आर्थिक सहायता


बिहार में बुनकरों को मिल रही आर्थिक सहायता

HighLights

  1. बिहार सरकार की नई औद्योगिक नीति बुनकरों को दे रही अवसर।

  2. कच्चा माल सहायता योजना से बुनकरों को सस्ता धागा मिल रहा।

  3. मुद्रा ऋण और सब्सिडी से बुनकरों को मिल रही आर्थिक मदद।

डिजिटल टीम, पटना। बुनकर समाज हमारी संस्कृति और पारंपरिक विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। बुनकर केवल कपड़े ही नहीं बुनते, बल्कि अपनी कला और हुनर के माध्यम से देश की सदियों पुरानी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को भी जीवित रखते हैं। यह समाज अपनी मेहनत और कौशल के लिए जाना जाता है। लाखों परिवारों की आजीविका सीधे तौर पर हथकरघा (हैंडलूम) और बुनाई के काम पर निर्भर करती है।

हालांकि, आधुनिकीकरण और बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा जैसी चुनौतियों के कारण बुनकर समाज को अक्सर आर्थिक तंगी और कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस समाज के उत्थान, संरक्षण और आर्थिक मजबूती के लिए सरकार और समाज, दोनों की ओर से निरंतर प्रयास किए जाने की जरूरत है।इसी दिशा में बिहार सरकार बुनकरों और हथकरघा (हैंडलूम) उद्योग से जुड़े लोगों के उत्थान, रोजगार के नए अवसर पैदा करने और पारंपरिक उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं और पहल कर रही है। चलिए, जानते हैं गया के बुनकर प्रतिनिधि गोपाल प्रसाद ने क्या कुछ कहा।

बुनकरों को मिल रहा आगे बढ़ने का अवसर

गोपाल प्रसाद पटवा, पटवा टोली, गया के बुनकर प्रतिनिधि हैं। वह कहते हैं कि बिहार में बुनकरों को कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं, जिससे बुनकरों के विकास और उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। बिहार सरकार के उद्योग विभाग की नई उद्योग नीति बेहद सराहनीय है। वहीं, इस नीति को सरल बनाने से राज्य में उद्योगों की स्थापना और विस्तार को बढ़ावा मिल रहा है। इससे न केवल बुनकरों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा, बल्कि बिहार के औद्योगिक विकास को भी नई गति मिलेगी।

हमें पूरा विश्वास है कि आने वाले दिनों में बिहार में उद्योगों का तेजी से विस्तार होगा और बुनकर आत्मनिर्भर बनेंगे। वहीं, कच्चा माल सहायता योजना के तहत बुनकरों को कम कीमत पर अच्छी क्वालिटी का धागा मिलता है। बता दें कि बिहार के गया का पटवा टोली वस्त्र उद्योग का सबसे बड़ा केंद्र है। इसे बिहार का मैनचेस्टर कहते हैं। यहां पर बड़े पैमाने पर गमछे, बेडशीट और धोती बनाई जाती हैं। बुनकरों के विकास के लिए हम मुख्यमंत्री जी और उद्योग विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

सब्सिडी से मिल रही आर्थिक मदद

सरकार की ओर से बुनकरों को मुद्रा योजना के तहत कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराया जाता है, जिससे वे कच्चा माल और नए उपकरण खरीद सकें। वहीं, बुनकरों को प्रशिक्षण देने के साथ-साथ आधुनिक तकनीकी करघे और उपकरण खरीदने के लिए 90 प्रतिशत तक की सब्सिडी भी दी जाती है। इसके अलावा, कच्चा माल सहायता योजना के तहत बुनकरों को कम कीमत पर अच्छी गुणवत्ता का धागा उपलब्ध कराया जाता है। वहीं, बुनकरों के उत्पादों को बड़े स्तर पर बाजार से जोड़ने के लिए इंडिया हैंडमेड पोर्टल और जीईएम (GeM) जैसी डिजिटल व्यवस्थाएं लागू की गई हैं।आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2023-24 में 32 बुनकरों को 23.90 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई, जबकि वर्ष 2025-26 में सात बुनकरों को 8.50 लाख रुपये का ऋण मिला है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।