विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Weather Update: बिहार में तेजी से बदल रहा है मौसम, ठंड की दस्तक को लेकर IMD ने दी ये जानकारी

By Jagran NewsEdited By: Rahul Kumar
Published: Sat, 22 Oct 2022 07:01 AM (IST)

Bihar Weather Update बिहार में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मानसून की वापसी के बाद अब मौसम ...और पढ़ें

बिहार में मानसून की वापसी के बाद बदलने लगा मौसम। सांकेतिक तस्वीर
बिहार में मानसून की वापसी के बाद बदलने लगा मौसम। सांकेतिक तस्वीर

पटना, जागरण संवाददाता। बिहार के मौसम का मिजाज लगातार बदलता जा रहा है। मानसून की बारिश खत्म होने के बाद अब हल्की ठंड की दस्तकर सूबे में देखने को मिल रही है। सुबह और सूर्यास्त के बाद तापमान में गिरावट दर्ज का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी। 

शुष्क बना रहेगा मौसम

पटना मौसम विभाग ने मौसम को लेकर जो पूर्वानुमान जारी किया है उसके बाद मुताबिक प्रदेश का मौसम अगले चौबीस घंटे तक शुष्क बना रहेगा। आकाश पूर्णत: साफ रहेगा।

10 किलोमीटर की गति से बही हवा 

मानसून की वापसी के बाद प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। हवा की गति आठ से दस किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। 

सूर्यास्त होते ही तापमान में दर्ज की जा रही गिरावट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि प्रदेश का मौसम तेजी से बदल रहा है। दिन में तापमान सामान्य रह रहा है। लेकिन सूर्यास्त के बाद तापमान में गिरावट देखी जा रही है। सुबह और शाम में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे में लोगों को सेहत को लेकर काफी ध्यान देने की जरूरत है। आलम ये है कि अब पटना का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जा रहा है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज होगी।

अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान

पटना

22 अक्टूबर : 32 : 22

23 अक्टूबर : 30 : 20


भागलपुर

22 अक्टूबर : 32 : 22

23 अक्टूबर : 30 : 20

बक्सर

22 अक्टूबर : 32 : 22

23 अक्टूबर : 30 : 20