Bihar Weather Update: बिहार में मौसम का 'ट्रिपल अटैक', 5 जिलों में बारिश तो कहीं कोहरा का अलर्ट; दिन में तीखी धूप
बिहार में पछुआ हवाओं के कारण मौसम शुष्क रहेगा, सुबह में कई जिलों में मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। ...और पढ़ें

बिहार का मौसम (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
HighLights
पछुआ हवाओं से मौसम शुष्क, सुबह कई जिलों में कोहरा।
पांच जिलों में छिटपुट बारिश, 14 में तापमान वृद्धि।
अगले कुछ दिनों तक तापमान में विशेष बदलाव नहीं।
जागरण संवाददाता, पटना। पछुआ के कारण प्रदेश का मौसम शुष्क और सामान्य बना रहेगा। अगले तीन से चार दिनों के दौरान सुबह के समय कई जिलों में मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, चार से पांच दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। सुबह और रात्रि में हल्की ठंड के साथ सिहरन की स्थिति बनी रहेगी।
14 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि
बुधवार को जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया एवं भागलपुर के कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है। सोमवार को पटना सहित 14 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।
पटना का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस एवं 34.9 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। वहीं, 15.2 डिग्री सेल्सियस के साथ अरवल में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर बिहार एवं आसपास के क्षेत्रों में हवा का चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बने होने के कारण कई जिलों में दिन में धूप एवं सुबह-शाम ठंड का प्रभाव बने रहने की संभावना है।
प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
| शहर | अधिकतम | न्यूनतम |
|---|---|---|
| पटना | 30.9 | 20.5 |
| गया | 28.9 | 17.0 |
| भागलपुर | 31.0 | 19.9 |
| मुजफ्फरपुर | 29.4 | 20.2 |