विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Weather Update: बिहार में अगले 2 से 3 दिनों तक जारी रहेगा बारिश का दौर, 18 जिलों में अलर्ट जारी

Published: Thu, 17 Sep 2026 07:16 AM (IST)

बिहार में मानसून सक्रिय है, अगले 24 घंटे में पटना सहित 18 जिलों में हल्की वर्षा और वज्रपात की संभावना ...और पढ़ें

बिहार का मौसम (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

बिहार का मौसम (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. पटना सहित 18 जिलों में हल्की वर्षा और वज्रपात की संभावना।

  2. जमुई, मुंगेर, नवादा में भारी वर्षा के लिए चेतावनी जारी।

  3. अगले 2-3 दिनों तक बिहार में बारिश का दौर जारी रहेगा।

जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश में मानसून की सक्रियता होने के कारण राजधानी सहित अलग-अलग भागों में वर्षा की गतिविधियां बनी हुई हैं। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान पटना सहित 18 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ हल्की वर्षा के आसार है। जबकि, तीन जिलों के जमुई, मुंगेर एवं नवादा में भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। 

तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बने रहने के साथ उमस का प्रभाव बना रहेगा। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। खगड़िया के चौथम में 72.2 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। 

17 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि

बुधवार को पटना सहित 17 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस एवं 37.3 डिग्री सेल्सियस के साथ भभुआ कैमूर में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। 

बुधवार को पटना सहित गया, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सुपौल, मोतिहारी, मधेपुरा, जीरादेई , अरवल में छिटपुट वर्षा से उमस का प्रभाव बना रहा। राजधानी में 10.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों के दौरान अलग-अलग भागों के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।

प्रमुख शहरों में दर्ज हुई वर्षा 

बांका में 70.4 मिमी, दरभंगा के बहादुरपुर में 70 मिमी, समस्तीपुर के हसनपुर में 69.4 मिमी, शिवजीनगर में 56.2 मिमी, पूर्णिया के धमदाहा में 56 मिमी, मुजफ्फरपुर के मुसहरी में 49.8 मिमी, मधेपुरा के अलालनगर में 49.2 मिमी दर्ज की गई।

किशनगंज के तैयबपुर में 44.4 मिमी, मधुबनी के खुटौना में 44.2 मिमी, समस्तीपुर के वारिसनगर में 38.2 मिमी, मधुबनी के झंझारपुर में 35.6 मिमी, मधुबनी के पंडौल में 32.4 मिमी, समस्तीपुर में 32.2 मिमी, दरभंगा के अलीनगर में 31.2 मिमी, सहरसा के सौर बाजार में 28.2 मिमी दर्ज की गई।

दरभंगा के घनश्यामपुर में 26.8 मिमी, सुपौल के पिपरा में 25.4 मिमी, भोजपुर के आरा में 24.6 मिमी, पूर्णिया के रूपौली में 24.4 मिमी, सीतामढ़ी के बोखरा में 22.6 मिमी, खगड़िया के बेलदौर में 21.6 मिमी, मधुबनी के माधेपुर में 21.6 मिमी, खगड़िया के बालतारा में 21.2 मिमी, सुपौल के बसुआ में 20.6 मिमी एवं वैशाली के जनदाहा में 19 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 34.5 27.8
गया 35.0 25.8
भागलपुर 33.6 25.2
मुजफ्फरपुर 32.8 26.6

यह भी पढ़ें- बिहार में गन्ना किसानों को जैविक खेती के लिए मिलेगी सब्सिडी, 15 नवंबर तक करें आवेदन