विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Weather: बिहार के मौसम में बड़ा बदलाव: थमेगा बारिश का दौर, दिन में खिलेगी धूप पर सुबह-रात सताएगी ठंड

Published: Mon, 23 Nov 2026 07:26 AM (IST)

Weather Update: चक्रवात अकवान के कमजोर होने के बाद बिहार के मौसम में बदलाव आया है, सुबह कोहरा और दिन में धूप रहेगी। 

एआई के माध्यम से जेनरेट इमेज।

एआई के माध्यम से जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. चक्रवात अकवान के कमजोर होने से मौसम में बदलाव।

  2. सुबह कोहरा, दिन में धूप, तापमान में वृद्धि संभव।

  3. बारिश से धान कटाई में देरी, किसानों की चिंता बढ़ी।

जागरण संवादाता, पटना। बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात अकवान का प्रभाव कमजोर होने के साथ प्रदेश के मौसम का मिजाज बदलेगा।

वर्षा की गतिविधियों में विराम लगने के साथ मौसम शुष्क और सामान्य बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले दो से तीन दिनों के दौरान मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

सुबह के समय प्रदेश में कोहरे का प्रभाव रहेगा। दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य होगा। वहीं, तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि का पूर्वानुमान है।

हालांकि, सुबह और रात्रि में हल्की ठंड का प्रभाव बना रहेगा। रविवार को भागलपुर में आठ सौ मीटर दृश्यता दर्ज की गई। जबकि, मुजफ्फरपुर में 30 किमी प्रतिघंटा हवा की रफ्तार दर्ज की गई।

बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। बांका के शंभूगंज में 58 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज हुई। जबकि, राजधानी में 2.5 मिमी वर्षा दर्ज हुई।

मौसम में बदलाव आने के साथ पटना सहित 14 शहरों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस एवं 30.2 डिग्री सेल्सियस के साथ पूर्वी चंपारण में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

वहीं, चक्रवात अकवान के प्रभाव से बिहार में बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। वर्षा के कारण धान की कटाई में देरी होने से गेहूं, चना और सरसों की बोआई का समय भी प्रभावित होने की संभावना है। तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ मौसम का मिजाज भी बदला हुआ है।

इन स्थानों पर दर्ज हुई वर्षा

नवादा के कौआकोल में 52.2 मिमी, मुंगेर के असरगंज में 49.8 मिमी, तारापुर में 45.6 मिमी, भागलपुर के सुल्तानगंज में 42.2 मिमी, नवादा के अकबरपुर में 36 मिमी, रजौली में 35.4 मिमी, पूर्णिया के भवानीपुर में 32 मिमी बारिश दर्ज की गई।

नवादा के सिरदाला में 30.6 मिमी, कटिहार के बरारी में 29.8 मिमी, पूर्णिया में 29 मिमी, नवादा के गोविंदपुर में 28.4 मिमी, जमुई के झाझा में 28.4 मिमी, नालंदा के सरमेरा में 27.6 मिमी, कटिहार के समेली में 26.7 मिमी, भागलपुर में 26.7 मिमी बारिश दर्ज की गई।

नवादा के गिरियक में 26.4 मिमी, जमुई के लक्ष्मीपुर में 26.2 मिमी, कटिहार के हसनगंज में 26.2 मिमी, पूर्णिया के कस्बा में 25.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 24.0 21.7
गया 24.6 20.8
भागलपुर 24.1 20.5
मुजफ्फरपुर 25.2 21.7

 (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

बिहार की राजधानी पटना समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।