विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Weather Update: बिहार में गुलाबी ठंड का डेरा, अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

Published: Tue, 20 Oct 2026 08:50 AM (IST)

बिहार में मानसून की विदाई के साथ गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है, जिससे सुबह और रात में ठिठुरन ...और पढ़ें

एआई जनरेटेड फोटो

एआई जनरेटेड फोटो

HighLights

  1. बिहार में मानसून की विदाई, गुलाबी ठंड ने दी दस्तक।

  2. अगले 5-7 दिनों तक राज्य में मौसम रहेगा शुष्क।

  3. अधिकतम-न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में मानसून की विदाई हो चुकी है और अब गुलाबी ठंड ने डेरा जमाना शुरू कर दिया है। पूरे प्रदेश में सुबह और रात को ठंड पड़ने लगी है, जिससे लोगों ने धीरे-धीरे मोटे कपड़े पहनना शुरू कर दिया है।

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी Bihar Weather Forecast के अनुसार, अगले 5 दिनों तक राज्य के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

वहीं, आने वाले सात दिनों (19 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026) तक राज्यभर में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा। सभी जिलों में बारिश की संभावना न के बराबर है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के सभी जिलों में औसतन अधिकतम तापमान 30°C से 32°C और न्यूनतम तापमान 20°C से 24°C के आसपास रहेगा।  

मौसम प्रणाली का प्रभाव

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश और उससे सटे पंजाब के ऊपर समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में स्थित है। साथ ही मध्य क्षोभमंडल में एक 'ट्रफ' भी मौजूद है।

उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और इसके आसपास समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई तक एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

दक्षिण-पूर्व बांग्लादेश और उससे सटे त्रिपुरा के ऊपर भी समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है।

राज्य के सभी 38 जिलों (उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम क्षेत्रों) में बारिश की संभावना न के बराबर है और मौसम पूरी तरह से शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों के लिए ग्रीन कोड (No Warning) जारी किया है।

यह भी पढ़ें- बिहार में बारिश होगी या आसमान रहेगा साफ? IMD ने जारी किया अपडेट