बिहार में बारिश होगी या आसमान रहेगा साफ? IMD ने जारी किया अपडेट
कल का मौसम: मौसम विज्ञान केंद्र, पटना की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में बिहार में मौसम शुष्क रहा और बारिश दर्ज नहीं की गई।
-1792323187717_m.webp)
एआई द्वारा जेनरेट इमेज।
HighLights
पिछले 24 घंटे में बिहार में मौसम शुष्क रहा।
अधिकतम तापमान कैमूर के भभुआ में 36.2 डिग्री रहा।
अगले 5 दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव नहीं।
डिजिटल डेस्क, पटना। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में पूरे बिहार में मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहा और बारिश दर्ज नहीं की गई। राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया है।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में सबसे अधिक तापमान कैमूर जिले के भभुआ में 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिहार के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस से 36.2 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा।
वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रोहतास के डेहरी और पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि नगर में रिकॉर्ड किया गया। राज्य का औसत न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस से 25.1 सेल्सियस के बीच रहा।
पटना का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जहां सापेक्षिक आर्द्रता (Humidity) 81% रही।
कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों के दौरान प्रदेश भर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। कल 19 अक्टूबर सोमवार के लिए भी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
