Move to Jagran APP

बिहार के सभी शहरों में गिरा न्‍यूनतम तापमान, पटना मौसम केंद्र ने जारी किया है ये पूर्वानुमान

Bihar Weather Update बिहार में मौसम साफ होते हीं तापमान में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को प्रदेश के पूर्वी इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार दो से तीन दिनों तक तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान है।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 06:17 AM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 06:17 AM (IST)
Bihar Weather Update: बिहार में बढ़ा ठंड का असर। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। बिहार में मौसम साफ होते हीं तापमान में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को प्रदेश के पूर्वी इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार दो से तीन दिनों तक प्रदेश का मौसम शुष्क होने के साथ रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट का पूर्वानुमान है। पटना में शनिवार की रात पिछले 24 घंटे की अपेक्षा अधिक ठंड महसूस की गई। इस दौरान तापमान पिछले दिवस की अपेक्षा करीब दो डिग्री तक कम रहा। इसके फलस्वरूप ठंड में वृद्धि के आसार हैं। वहीं प्रदेश के उत्तरी भाग के एक या दो स्थानों पर घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। 

loksabha election banner

यह भी पढ़ें: मंत्री मुकेश सहनी की पार्टी टूटने के कगार पर! भाजपा सांसद ने इशारों-इशारों में कही बड़ी बात

दिन में खिली धूप, रात के तापमान में गिरावट के आसार

  • 8.0 डिग्री सेल्सियस के साथ जिरादेई (सिवान) प्रदेश का ठंडा शहर
  • 11.0 डिग्री सेल्सियस पटना का न्यूनतम तापमान
  • 24.6 डिग्री सेल्सियस सुपौल का अधिकतम तापमान

न्‍यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट

शनिवार को जारी मौसम बुलेटिन में बताया गया था राजधानी पटना के अधिकतम तापमान में सामान्य से एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यह 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की वृद्धि हुई। इसके साथ तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 8.0 डिग्री सेल्सियस के साथ जिरादेई (सिवान) प्रदेश का ठंडा इलाका रहा। 24.6 डिग्री सेल्सियस सुपौल का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। पूर्णिया में सबसे कम ²श्यता दर्ज की गई।

बिहार के प्रमुख शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान

  • पटना             21.2                         11.0
  • गया               21.2                         13.2
  • भागलपुर        22.5                        11.8
  • मुजफ्फरपुर     19.8                      11.9
  • मोतिहारी      21.5                          8.5
  • छपरा            21.5                        11.9
  • (अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

टहलने के लिए जरा संभलकर निकलें

ठंड का असर देखते हुए सुबह टहलने वालों को अभी जरा सावधानी बरतनी चाहिए। सुबह हल्‍की धूप निकलने के बाद ही बाहर निकलना बेहतर है। खासकर बच्‍चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.