विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुबह-शाम कोहरा, दोपहर में 32 डिग्री वाली गर्मी... आखिर बिहार में क्यों लगा कड़ाके की ठंड पर ब्रेक?

Published: Wed, 25 Nov 2026 07:05 AM (GMT+05:30)

बिहार में अभी कड़ाके की ठंड पड़ने में देरी है, सुबह-रात में कोहरा और हल्की ठंड रहेगी जबकि दिन में धूप खिलेगी। अगले तीन-चार दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा, चक्रवात के प्रभाव से फिलहाल विशेष गिरावट नहीं होगी।

अभी नहीं पड़ेगी कड़ाके की ठंड, सुबह में कोहरे का पहरा (AI Generated Image)

अभी नहीं पड़ेगी कड़ाके की ठंड, सुबह में कोहरे का पहरा (AI Generated Image)

HighLights

  1. बिहार में कड़ाके की ठंड के लिए अभी इंतजार लंबा।

  2. सुबह-रात में कोहरा और हल्की ठंड, दिन में धूप।

  3. अगले तीन-चार दिन तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा।

जागरण संवाददाता, पटना। बिहार में ठंड (Bihar Weather Update) का इंतजार अभी लंबा हो सकता है। सुबह और रात में हल्की ठंड के साथ कोहरे का असर रहेगा, जबकि दोपहर में खिली धूप लोगों को राहत देगी।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा, लेकिन फिलहाल कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार नहीं हैं।

मंगलवार को भभुआ 32.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, वहीं गया में दृश्यता घटकर महज 200 मीटर दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात अकवान के प्रभाव खत्म होने के बाद बंगाल की खाड़ी से पुरवा का प्रवाह होने से तापमान में विशेष गिरावट की संभावना नहीं है। तीन से चार दिनों के दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

पटना समेत 18 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस जबकि, 32.1 डिग्री सेल्सियस के साथ भभुआ में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। वहीं, 14.0 डिग्री सेल्सियस के साथ वाल्मीकि नगर में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी से लेकर पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर पूर्वी हवा का ट्रफ बना हुआ है। इसके कारण तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ विशेष ठंड के आसार नहीं है।

प्रमुख शहरों का तापमान:

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)
शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 27.0 18.5
गया 27.0 16.0
भागलपुर 26.5 16.2
मुजफ्फरपुर 25.4 17.1

यह भी पढ़ें- बिहार में चक्रवात ने रोकी ठंड की रफ्तार, पटना में टूटा 15 साल का रिकॉर्ड; अगले 48 घंटे कैसा रहेगा मौसम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।