विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Weather Update: बिहार के 5 जिलों में कल बारिश के आसार, सुबह-शाम महसूस होने लगी गुलाबी ठंड

Published: Thu, 15 Oct 2026 06:49 PM (IST)

मानसून की विदाई के बाद बिहार के मौसम में बदलाव आया है, सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है। अगले ...और पढ़ें

बिहार के 5 जिलों में कल बारिश के आसार, सुबह-शाम महसूस होने लगी गुलाबी ठंड (PTI File Photo)

बिहार के 5 जिलों में कल बारिश के आसार, सुबह-शाम महसूस होने लगी गुलाबी ठंड (PTI File Photo)

HighLights

  1. मानसून की विदाई के बाद बिहार में मौसम बदला।

  2. सुबह-शाम हल्की ठंड, दिन में धूप का असर।

  3. कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना, तापमान बढ़ा।

डिजिटल डेस्क, पटना। 15 अक्टूबर को पूरे देश से मानसून वापस लौट चुका है, जिससे बिहार के मौसम (Bihar Weather Update) में भी बदलाव आ गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ और सूखा रहेगा। आसमान में बादल आते-जाते रहेंगे और दिन में धूप खिली रहेगी।

सुबह और रात में लगनी लगी ठंड

पछुआ हवा चलने के कारण अब सुबह और रात के समय हल्की ठंड लगने लगी है, जबकि दिन की धूप से थोड़ी गर्मी महसूस होती है।

बारिश को लेकर पूर्वानुमान

बारिश को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया और भागलपुर में हल्की बारिश हो सकती है।

इसके अलावा, 17 और 18 अक्टूबर को उत्तरी बिहार के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना है। पिछले 24 घंटों में अधवारा में 37.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

14 जिलों के तापमान में मामूली बढ़ोतरी

गुरुवार को मौसम सूखा ही रहा, लेकिन पटना समेत 14 जिलों के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई। 36.2 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर सबसे गर्म जिला रहा, जबकि पटना का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले पांच दिनों तक मौसम और तापमान में कोई बड़ा बदलाव आने की उम्मीद नहीं है।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
पटना 33.9 25.5
गया 32.0 22.8
भागलपुर 33.5 24.2
मुजफ्फरपुर 31.8 24.1

यह भी पढ़ें- Bihar Weather Update: बिहार में मानसून की विदाई के बाद बदला मौसम का मिजाज, सुबह-शाम ठंड की आहट