विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Kal Ka Mausam: बिहार में गुलाबी ठंड की आहट, 14 और 15 अक्टूबर को राज्य भर में खिली रहेगी धूप

Published: Tue, 13 Oct 2026 07:16 PM (IST)

बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के साथ मौसम शुष्क बना हुआ है। 16 से 18 अक्टूबर के बीच उत्तर ...और पढ़ें

बिहार का मौसम (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

बिहार का मौसम (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी जारी है।

  2. 16 से 18 अक्टूबर तक उत्तर बिहार में हल्की बारिश।

  3. राज्य में तापमान सामान्य, कोई गंभीर चेतावनी नहीं।

डिजिटल डेस्क, पटना। मौसम विज्ञान केंद्र पटना द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार बिहार में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की प्रक्रिया चल रही है और मौसम प्रणालियां अनुकूल बनी हुई हैं।

पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम 

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य भर में मौसम मुख्य रूप से शुष्क दर्ज किया गया। कैमूर जिले के भभुआ में सबसे अधिक तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान किशनगंज के अर्राबारी में 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य के उत्तर और पूर्वी हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़त देखी गई है।

5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 5 दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। दिन का अधिकतम तापमान औसतन 30 से 34 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।

बारिश की संभावना और चेतावनी

13 से 15 अक्टूबर तक पूरे बिहार में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि, 16 से 18 अक्टूबर के बीच उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्वी बिहार के कुछ जिलों (जैसे पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, अररिया और सुपौल) में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 19 अक्टूबर से मौसम फिर से शुष्क होने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने अगले सात दिनों (13 से 19 अक्टूबर) के लिए पूरे राज्य में ग्रीन सिग्नल जारी किया है, जिसका मतलब है कि किसी भी प्रकार की भारी बारिश या मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें- दिन में बढ़ेगी गर्मी, सुबह-रात ठंड का एहसास; बिहार के लिए मौसम विभाग का नया अपडेट