विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Weather Update: बिहार में दीपावली पर शुष्क रहेगा मौसम, दिन में धूप और रात में हल्की ठंड का अहसास

Published: Sat, 07 Nov 2026 07:45 AM (IST)

बिहार में दीपावली पर मौसम शुष्क रहेगा, दिन में धूप और रात में हल्की ठंड महसूस होगी। कुछ जिलों में ...और पढ़ें

बिहार का मौसम (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

बिहार का मौसम (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. दीपावली पर बिहार का मौसम शुष्क और सामान्य रहेगा।

  2. सुबह धुंध, दिन में धूप और रात में हल्की ठंड का अहसास।

  3. 11 नवंबर को कुछ जिलों में छिटपुट वर्षा की संभावना।

जागरण संवाददाता, पटना। पछुआ के कारण प्रदेश का मौसम शुष्क और सामान्य बना रहेगा। दीपावली पर मौसम में विशेष बदलाव के आसार नहीं है। 

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार 11 नवंबर को पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया, भागलपुर के कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है। चार से पांच दिनों के दौरान तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं है। 

सुबह के समय धुंध का प्रभाव

सुबह के समय धुंध का प्रभाव बना रहेगा। दिन में धूप निकलने से हल्की गर्मी का एहसास होगा। हालांकि, सुबह और रात्रि में हल्की ठंड और सिहरन का असर रहेगा। शुक्रवार को पटना सहित अन्य भागों का मौसम शुष्क और सामान्य बना रहा। 

दिन में धूप के प्रभाव से पटना सहित ज्यादातर जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस एवं 35.2 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग के अनुसार उप हिमालयी पश्विम बंगाल, सिक्किम और आसपास के क्षेत्रों में बना वायु चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र कमजोर होने से तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ ठंड में विशेष वृद्धि के आसार नहीं है।

प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 31.0 20.7
गया 29.7 18.0
भागलपुर 30.2 18.7
मुजफ्फरपुर 29.0 20.1


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।