विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Weather Update: बिहार में फिर से डराने आ रहे मानसून वाले बादल, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

Published: Sat, 06 Sep 2025 07:12 AM (IST)

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 10 सितंबर से मानसून फिर सक्रिय होगा। पटना समेत 11 जिलों में गरज के ...और पढ़ें

10 सितंबर से सक्रिय होगा मानसून, भारी वर्षा के आसार
10 सितंबर से सक्रिय होगा मानसून, भारी वर्षा के आसार

HighLights

  1. 10 सितंबर से बिहार में भारी वर्षा |
  2. पटना समेत 11 जिलों में अलर्ट |
  3. तापमान में गिरावट की संभावना |

जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश में एक बार फिर मानसून के सक्रिय होने के आसार है। 10 सितंबर से अधिसंख्य भागों में मेघ गर्जन के साथ भारी वर्षा की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार शनिवार को राजधानी सहित प्रदेश के 11 जिलों में बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

इन जगहों पर 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। चार दिनों के बाद तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट के आसार है। शनिवार को बक्सर, भोजपुर, भभुआ, रोहतास , औरंगाबाद, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई में मेघ गर्जन व वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बीते 24 घंटों के दौरान पटना जिले के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। पटना जिले के मसौढ़ी में 24.2 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। शुक्रवार को पटना व आसपास इलाकों में तीखी धूप के कारण लोग परेशान रहे। प्रदेश में राजधानी इस सीजन का सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों में दर्ज हुई वर्षा

सिवान के रघुनाथपुर में 24.2 मिमी, पटना जिले के दुल्हिन बाजार में 22.2 मिमी, बक्सर के राजपुर में 21.6 मिमी, पटना के नौबतपुर में 20 मिमी , जहानाबाद के मोदनगंज में 19.4 मिमी, बिहटा में 15.2 मिमी, सिवान के सिसवन में 12.6 मिमी, खगड़िया के परबत्ता में 12.2 मिमी, जहानाबाद में 11 मिमी , रोहतास के करघर में 10.8 मिमी, भागलपुर के सुल्तानगंज में 8.6 मिमी, औरंगाबाद के देव में 6.8 मिमी, भोजपुर में आरा में 6.4 मिमी, गोपालगंज में 6.2 मिमी, गयाजी के अतरी में 6.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर        अधिकतम       न्यूनतम

पटना          36.5               28.4

गयाजी        34.6               25.8

भागलपुर     33.8               27.3

मुजफ्फरपुर 34.0               28.1