Move to Jagran APP

Bihar Weather Update: पटना समेत 15 जिलों के तापमान में गिरावट, तेज होगी हवा की रफ्तार; जानिए अपने जिले का हाल

Bihar Weather मौसम विभाग के अनुसार पटना के अधिकतम तापमान में बीते 24 घंटों के दौरान 1.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को राजधानी का मौसम शुष्क रहेगा। वहीं प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा चलेगी।

By Akshay PandeyEdited By: Roma RaginiPublished: Thu, 06 Apr 2023 08:31 AM (IST)Updated: Thu, 06 Apr 2023 08:31 AM (IST)
पटना समेत 15 जिलों के तापमान में गिरावट

पटना, जागरण संवाददाता। राजधानी समेत प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति जारी है। बुधवार को राजधानी समेत प्रदेश के 15 जिलों के अधिकतम तापमान में आंशिक कमी आई है। जबकि बाकी शहरों के अधिकतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई।

loksabha election banner

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र उत्तर पूर्व बांग्लादेश व इसके आसपास बना हुआ है। साथ ही ट्रफ रेखा परिसंचरण का क्षेत्र होते हुए उत्तरी ओडिशा तक बना हुआ है। इनके प्रभाव से तीन दिनों के दौरान सतही हवा की गति 10-15 किमी प्रतिघंटा रहने का पूर्वानुमान है।

वहीं, प्रदेश के कुछ स्थानों पर झोंके के साथ हवा की गति 20-30 किमी प्रतिघंटा रह सकती है। अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन के आसार नहीं है।

पटना के अधिकतम तापमान में बीते 24 घंटों के दौरान 1.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को पटना व इसके आसपास इलाकों में हवा की गति 10 किमी प्रतिघंटा रही। गुरुवार को पटना और इसके आसपास का मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा। प्रदेश के अधिसंख्य जगहों पर 36-38 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहने के आसार हैं।

इन शहरों के तापमान में आई गिरावट

पटना के अधिकतम तापमान में 1.9 डिग्री, गया में 2.7 डिग्री, औरंगाबाद में 2.2 डिग्री, नवादा में दो डिग्री, जमुई में 1.5 डिग्री, बांका में 1.5 डिग्री, नालंदा में 1.9 डिग्री, शेखपुरा में 2.2 डिग्री, सबौर में 1.6 डिग्री, बेगूसराय में 1.5 डिग्री की कमी आई है।

इसके साथ ही वैशाली में 2.5 डिग्री, पूसा में 0.3 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 0.5 डिग्री, मोतिहारी में 0.5 डिग्री, वाल्मीकि नगर में 0.4 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। जबकि प्रदेश के शेष शहरों के अधिकतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.