विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Weather Update: अगले छह दिनों तक शुष्क रहेगा बिहार का मौसम, सुबह-रात में हल्की ठंड

Published: Thu, 05 Nov 2026 08:03 AM (IST)

बिहार में अगले छह दिनों तक मौसम शुष्क और सामान्य रहेगा, सुबह-रात में हल्की ठंड महसूस होगी। मौसम विभाग के ...और पढ़ें

बिहार का मौसम (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

बिहार का मौसम (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. अगले छह दिनों तक बिहार में शुष्क और सामान्य मौसम रहेगा।

  2. सुबह और रात में हल्की ठंड का प्रभाव बना रहेगा।

  3. बंगाल की खाड़ी के चक्रवात मुरासु का बिहार पर असर नहीं।

जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश का मौसम अगले छह दिनों तक शुष्क और सामान्य बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क और धुंध का असर बना रहेगा। सुबह और रात्रि में हल्की ठंड का प्रभाव रहेगा। चार से पांच दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

बुधवार को पटना सहित प्रदेश के ज्यादातर जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस एवं 34.8 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात मुरासु का विशेष प्रभाव प्रदेश के मौसम पर नहीं होगा। हफ्ते भर में दो चक्रवात बनने के कारण ठंड में विशेष वृद्धि की संभावना नहीं है। दिन में धूप निकलने के कारण गर्मी का प्रभाव एवं सुबह और रात्रि में हल्की ठंड की स्थिति बनी रहेगी।

प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 31.8 23.0
गया 30.7 20.2
भागलपुर 30.5 20.5
मुजफ्फरपुर 29.4 22.3


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।