विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Weather Update: बिहार में चक्रवात 'अकवान' का असर: पटना समेत 13 जिलों में आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी

Published: Sat, 21 Nov 2026 07:46 AM (IST)

चक्रवाती तूफान अकवान के असर से बिहार के कई हिस्सों में बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई। पटना समेत 13 जिलों में आंधी-वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है, जबकि कुछ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है।

बिहार का मौसम (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

बिहार का मौसम (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. चक्रवात अकवान के कारण बिहार में बादलों की आवाजाही जारी।

  2. पटना समेत 13 जिलों में आंधी-वज्रपात की चेतावनी जारी।

  3. बांका, भागलपुर, जमुई में भारी वर्षा का येलो अलर्ट।

जागरण संवाददाता,पटना। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान अकवान का असर प्रदेश के कुछ भागों में देखने को मिला। शुक्रवार को पटना सहित अन्य भागों में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की धूप का प्रभाव बना रहा। 

गया जिले में 1.0 मिमी, डेहरी में 1.2 मिमी, राजगीर एवं जहानाबाद में 0.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जबकि, अन्य जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। 

प्रदेश के सभी भागों में आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल 

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। 

पटना सहित दक्षिण भागों के 13 जिलाें में 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ कुछ स्थानों पर वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है। वहीं, बांका, भागलपुर एवं जमुई जिले के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। 

अधिकतम तापमान में दो डिग्री गिरावट

रविवार से छिटपुट वर्षा की गतिविधियों में विराम लगेगा। इसके बाद प्रदेश का मौसम शुष्क औैर सामान्य बना रहेगा। अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट का पूर्वानुमान है। मौसम में बदलाव आने के साथ पटना सहित 14 जिलाें के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 

पटना के अधिकतम तापमान में दो डिग्री गिरावट के साथ 27.1 डिग्री सेल्सियस एवं 31.0 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी मेंं सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। जबकि, 13.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सहरसा में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। राजधानी में 41 किमी प्रतिघंटा हवा की रफ्तार दर्ज की गई। आठ सौ मीटर गया में न्यूनतम दृश्यता दर्ज की गई। अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट का पूर्वानुमान है।

प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 27.1 18.4
गया 25.6 16.3
भागलपुर 26.7 20.3
मुजफ्फरपुर 27.2 18.5


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।