विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Weather Update: छठ के दोनों अर्घ्य पर कैसा रहेगा बिहार का मौसम? पटना मौसम केंद्र का बड़ा अपडेट जारी

Published: Sat, 14 Nov 2026 07:36 AM (IST)

बिहार में मौसम शुष्क और सामान्य रहेगा, सुबह धुंध और ठंड जबकि दिन में धूप खिलेगी। छठ अर्घ्य के दौरान ...और पढ़ें

बिहार का मौसम (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

बिहार का मौसम (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. सुबह धुंध और ठंड, दिन में धूप खिलेगी।

  2. छठ अर्घ्य के दौरान मौसम सामान्य रहने का अनुमान।

  3. पटना का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज।

जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश का मौसम शुष्क और सामान्य बना रहेगा। सुबह के समय धुंध और ठंड का प्रभाव रहेगा। दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य होगा। तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। 

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार ठंड में विशेष वृद्धि के आसार नहीं है। अगले 48 घंटे के दौरान सभी स्थानों पर धुंध का प्रभाव रहेगा। छठ अर्घ्य के दौरान मौसम सामान्य रहेगा। शुक्रवार को पटना सहित 12 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 

पटना का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री 

पटना का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस एवं 35.6 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। 16.7 डिग्री सेल्सियस के साथ अरवल का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। 

शुक्रवार को पटना सहित आसपास इलाकों में सुबह के समय धुंध का प्रभाव बना रहा। दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य रहा।

प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)
पटना 29.8 20.1
गया 29.0 17.0
भागलपुर 28.6 18.3
मुजफ्फरपुर 28.0 19.9


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।