विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Weather Update: बिहार के दो जिलों में छठ पर बारिश का अलर्ट! सुबह सिहरन तो दोपहर में खिलेगी धूप

Published: Wed, 11 Nov 2026 07:48 AM (IST)

बिहार में मौसम शुष्क और सामान्य रहेगा, सुबह हल्का धुंध छाएगा और कटिहार-भागलपुर में छिटपुट बारिश की संभावना है। छठ ...और पढ़ें

बिहार का मौसम (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

बिहार का मौसम (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. सुबह के समय सभी भागों में हल्के से मध्यम धुंध की संभावना।

  2. कटिहार और भागलपुर के कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा होगी।

  3. छठ महापर्व पर मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं दिखेगा।

जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश का मौसम शुष्क और सामान्य बना रहेगा। सुबह के समय सभी भागों में हल्के से मध्यम दर्जे का धुंध छाए रहने की संभावना है। कटिहार एवं भागलपुर के कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है। 

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार लोक आस्था का महापर्व छठ पर मौसम में विशेष बदलाव के आसार नहीं है। सुबह के समय सभी भागों में धुंध का प्रभाव रहेगा। 

आसमान साफ होने के साथ दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बने रहने की संभावना है। सुबह और रात्रि में हल्की ठंड के साथ सिहरन की स्थिति बनी रहेगी। 

अरवल का सबसे कम न्यूनतम तापमान

हालांकि, दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिलेगी। अगले चार से पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। बीते 24 घंटे के दौरान अरवल का सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

पटना का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस एवं 35.4 डिग्री सेल्सियस के साथ भभुआ का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार लोगों को कड़ाके की ठंड को लेकर इंतजार करना होगा। माह में सामान्य से अधिक तापमान रहने के कारण ठंड में विशेष वृद्धि की संभावना नहीं है।

प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 31.0 21.2
गया 30.4 17.4
भागलपुर 30.5 19.7
मुजफ्फरपुर 29.0 20.5


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।