Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather: बारिश से बढ़ी ठिठुरन रहेगी बरकरार, नए साल को लेकर भी IMD ने जारी कर दिया ये बड़ा अपडेट

    Updated: Sun, 29 Dec 2024 07:36 AM (IST)

    देश के कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है जिसकी वजह से बारिश हो रही है। बिहार में भी शनिवार को पश्चिम विक्षोभ के असर की वजह से बारिश हुई वहीं रविवार को बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी पश्चिम विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। 3 जनवरी के बाद फिर तेजी से ठंड में इजाफा होगा।

    Hero Image
    बिहार में बारिश से बदला मौसम का मिजाज

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather: राज्य के मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। राजधानी में देर रात हल्की वर्षा हुई। रविवार को भी प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम भाग में हल्की वर्षा के आसार हैं। इसके साथ ही ठंड एवं धुंध भी काफी बढ़ गई। अगले तीन दिनों तक पूरे प्रदेश में घने कोहरे के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों ने लोगों को सावधान किया है कि ठंड से बचने का प्रयास करें। इसके साथ ही बुजुर्गों को धूप निकलने के बाद ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पश्चिम विक्षोभ का असर

    • मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि देश के पश्चिमी भाग में पश्चिम विक्षोभ का दौर शुरू हो गया है। उसका असर अब बिहार पर पड़ने लगा है। यही कारण रहा कि शनिवार को पूरे प्रदेश में बादल छाए रहे।
    • रविवार तक प्रदेश के दक्षिणी एवं पश्चिमी भाग में हल्की वर्षा हो सकती है। राज्य में वर्षा के बाद तापमान में गिरावट आ सकती है। साथ ही ठंड में वृद्धि का अनुमान है।

    मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानियों का कहा है एक जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ के हिमालय से टकराने की उम्मीद है। उसके बाद फिर तीन जनवरी को भी दूसरा पश्चिमी विक्षोभ हिमालय से टकराएगा। उससे देश के मैदानी भागों में ठंड काफी बढ़ सकती है। बिहार पर भी इसका असर पड़ने की संभावना है।

    सबसे ठंडा रहा पूसा

    समस्तीपुर जिले के पूसा में सर्वाधिक ठंड रही। वहां पर न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं खगड़िया, राजगीर एवं किशनगंज राज्य का सर्वाधिक गर्म स्थान रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    राजधानी में अधिकतम तापमान 24.7 एवं न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राजधानी के वातावरण में आर्द्रता 88 प्रतिशत रिकार्ड की गई।

    प्रदेश के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

    • पटना- पटना में आज अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
    • मुजफ्फरपुर- मुजफ्फरपुर में आज अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
    • भागलपुर- भागलपुर में आज अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

    अचानक बदला मौसम

    शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। दिन के लगभग दस बजे तक हल्की धूप थी, लेकिन इसके बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई और आसमान में बादल छा गए। कुछ ही देर बाद हल्की वर्षा हुई और हवा भी चलने लगी, इससे ठंड बढ़ गई।

    वर्षा होने के बाद सूर्यदेव भी बादलों में छिप गए और धूप नहीं निकली। पूरे दिन हल्की वर्षा और बूंदाबांदी होती रही। इसके चलते लोगों को ठंड का अधिक एहसास हुआ।

    शनिवार को दिन में तापमान 16-18 डिग्री तक रहा। मौसम को देख लोगों ने अनुमान लगाया कि रात में तापमान और नीचे गिरेगा। बता दें कि अब तक जिले में ठंड का असर बहुत अधिक नहीं था।

    सुबह-शाम और रात में ही ठंड का एहसास हो रहा था। पूरे दिन धूप निकलने के चलते तापमान भी सामान्य था, लेकिन शनिवार की सुबह अचानक बदले मौसम से ठंड बढ़ गई।

    ये भी पढ़ें

    Darbhanga News: दरभंगा के परिवहन कार्यालय में बड़ी कार्रवाई, पूर्व DTO सहित 3 कर्मियों पर गिरी गाज; सामने आई बड़ी वजह

    पड़ोस में हो रहे विवाद को सुलझाने गए फोटोग्राफर की बेरहमी से पिटाई, मौत के बाद जमकर हुआ बवाल; 6 के खिलाफ FIR दर्ज