विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Weather Update: पटना समेत 18 जिलों में बढ़ा तापमान, पछुआ हवा का रहेगा असर

Published: Tue, 03 Nov 2026 07:44 AM (IST)

बिहार में पछुआ हवा के प्रभाव से मौसम शुष्क रहेगा, जिससे दिन में गर्मी और सुबह-रात में हल्की ठंड महसूस ...और पढ़ें

एआई द्वारा बनाई गई तस्वीर

एआई द्वारा बनाई गई तस्वीर

जागरण संवाददाता, पटना। पछुआ के प्रभाव से प्रदेश का मौसम फिलहाल शुष्क और सामान्य बना रहेगा। सुबह और रात में हल्की ठंड का अहसास होगा, जबकि दो दिनों के दौरान धुंध में वृद्धि के आसार हैं।

मौसम साफ रहने और पछुआ हवा के असर से दिन में धूप की तल्खी बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि की संभावना है।

सोमवार को पटना सहित 18 जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री वृद्धि के साथ 29.9 डिग्री सेल्सियस व 33.9 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगबाद में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

बीते 24 घंटे के दौरान नवादा के रजौली में 3.6 मिमी एवं नवादा के मेसकौर में 2.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बीते 24 घंटे के दौरान अनेक स्थानों के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।

प्रदेश में मौसम के बदलते तेवर के कारण दिन और रात के तापमान में अंतर होने से हल्की ठंड और दोपहर में गर्मी का एहसास हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार माह में प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने के कारण विशेष ठंड का प्रभाव नहीं होगा।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)
पटना 29.9 21.2
गया 30.2 21.4
भागलपुर 30.0 21.7
मुजफ्फरपुर 28.0 20.6

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।