विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Weather Update: बिहार में चार दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम: सुबह-रात में बढ़ेगी सिहरन; 10 को बारिश के आसार

Published: Fri, 06 Nov 2026 07:57 AM (IST)

बिहार में अगले चार दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा, सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस होगी। 10-11 नवंबर ...और पढ़ें

बिहार का मौसम (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

बिहार का मौसम (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. बिहार में अगले चार दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम।

  2. सुबह और रात में हल्की ठंड व सिहरन महसूस होगी।

  3. 10-11 नवंबर को उत्तर-पूर्व बिहार में छिटपुट बारिश के आसार।

जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश में पछुआ के कारण मौसम का मिजाज शुष्क और सामान्य बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले चार दिनों तक मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। सुबह के समय हल्की धुंध का प्रभाव बना रहेगा। जबकि, सुबह और रात्रि में हल्की ठंड के साथ सिहरन की स्थिति बनी रहेगी। 

10-11 नवंबर को उत्तर पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा के कुछ भागों में छिटपुट वर्षा के आसार है। चार से पांच दिनों के दौरान तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बने रहने की संभावना है। 

20 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम एवं आसपास के क्षेत्रों के ऊपर हवा का चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। जबकि वायुमंडल में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बने होने के साथ प्रदेश का मौसम शुष्क बना है। गुरुवार से मौसम का तेवर थोड़ा बदला हुआ नजर आ रहा है। 

गुरुवार को पटना सहित 20 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस एवं 35.2 डिग्री सेल्सियस के साथ भभुआ का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस अरवल में दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 31.8 21.6
गया 30.7 18.6
भागलपुर 30.5 20.3
मुजफ्फरपुर 29.4 21.3





देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।