विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Kal Ka Mausam: अररिया-किशनगंज समेत 6 जिलों में बारिश का अलर्ट, 30-40 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Published: Sun, 13 Sep 2026 04:27 PM (IST)

कल का मौसम: मौसम विभाग ने 14 सितंबर को बिहार के 6 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।

कल का मौसम। (AI Generated Image)

कल का मौसम। (AI Generated Image)

HighLights

  1. 14 सितंबर को 6 जिलों में तेज हवाएं और वज्रपात का अलर्ट।

  2. पिछले 24 घंटों में मॉनसून की गतिविधि धीमी रही, किशनगंज में भारी वर्षा।

  3. खराब मौसम में खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी गई।

डिजिटल डेस्क, पटना। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना द्वारा 13 सितंबर 2026 को जारी बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में बिहार में मॉनसून की गतिविधि धीमी रही।

किशनगंज के टेढ़ागाछ में सबसे अधिक 67.4 मिमी भारी वर्षा दर्ज की गई। कैमूर जिले का भभुआ 35.9 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जबकि अररिया के फारबिसगंज में सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

कल कैसा रहेगा परेशान

मौसम विभाग के अनुसार 14 सितंबर को उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम, उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व बिहार के जिलों (विशेषकर अररिया, किशनगंज, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी और सुपौल) में 30–40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, मेघ गर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।

तापमान में बदलाव

अगले 3 दिनों तक अधिकतम तापमान और अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।

मौसम विभाग की अपील

खराब मौसम, तेज हवाओं और वज्रपात की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खुले मैदानों, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा सुरक्षित या पक्के मकानों में शरण लेने का आग्रह किया गया है।

यह भी पढ़ें- Bihar Weather Update: बिहार में थमी मानसून की रफ्तार, अब उमस बढ़ाएगी परेशानी; मौसम विभाग का नया अपडेट