विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kal Ka Mausam: बिहार में धीमा पड़ा मानसून, 13 सितंबर को बारिश से मिलेगी राहत; बिजली गिरने का अलर्ट

Published: Sat, 12 Sep 2026 04:11 PM (IST)

Bihar Kal Ka Mausam: बिहार में मानसून की गतिविधियां धीमी पड़ गई हैं, हालांकि राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. बिहार में मानसून की गतिविधियां धीमी, हल्की से मध्यम बारिश दर्ज।

  2. आज 12 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट।

  3. अगले दो-तीन दिनों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं।

डिजिटल डेस्क, पटना। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार में मानसून की गतिविधियां धीमी रही हैं।

राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई, जबकि पटना में 44 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं।

पिछले 24 घंटों का तापमान व वर्षा आंकड़े

पिछले 24 घंटे में कैमूर (भभुआ) में 35.6 डिग्री सेल्सियस सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) में सबसे कम 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

पिछले 24 घंटे में बोचहा (44.6 मिमी), मुशहरी में (36.6 मिमी), कांटी में (35.8 मिमी) और दुल्हन बाजार (35.4 मिमी) में अच्छी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 12 सितंबर (आज) उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम बिहार के 12 जिलों (जैसे- अररिया, किशनगंज, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, औरंगाबाद, रोहतास आदि) में मेघगर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

वहीं, 13 और 14 सितंबर को राज्य भर में मौसम मुख्य रूप से सामान्य रहेगा और किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

तापमान का पूर्वानुमान

अगले 2 से 3 दिनों के दौरान राज्य भर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 30-36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24-28 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।

मौसम विभाग की सलाह

वज्रपात और मेघगर्जन के समय खुले स्थानों, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की गई है। भारी बारिश वाले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति से सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Bihar Weather Update: अररिया-भागलपुर समेत 12 जिलों में बारिश का अलर्ट, पटना में छाये रहेंगे बादल