विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Weather : बिहार में बिगड़ने वाला है मौसम, बांग्लादेश से आज टकराएगा तूफान; इन जिलों में आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट

Published: Sun, 26 May 2024 08:12 AM (GMT+05:30)

बांग्लादेश से आज तूफान टकरायेगा। राजधानी समेत प्रदेश में पूर्वा का प्रवाह जारी है। इस तरह की स्थिति अगले तीन ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. प्रदेश में सबसे गर्म बक्सर का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड
  2. राजधानी में अधिकतम तापमान 40.9 एवं न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री दर्ज

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today बंगाल की खाड़ी में उठा तूफान रविवार की रात बांग्लादेश के तटीय इलाके से टकराएगा। इसका प्रभाव राज्य के वातावरण पर भी पड़ेगा और सोमवार से प्रदेश के तापमान में थोड़ी कमी आने की उम्मीद की जा रही है। वर्तमान में तूफान बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग से गुजर रहा है।

तूफान के कारण प्रदेश के कुछ भागों में तेज हवा चलने के साथ वर्षा भी हो सकती है। वहीं, दूसरी ओर शनिवार को भीषण गर्मी से प्रदेश का अधिकांश भाग तपता रहा। शनिवार को बक्सर राज्य का सर्वाधिक गर्म स्थान रहा। बक्सर में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बांका में राज्य में न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, राजधानी में अधिकतम तापमान 40.9 एवं न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार को भी राज्य में भीषण गर्मी जारी रहेगी।

राजधानी में सुबह से ही पसीने छुड़ाती रही गर्मी

Bihar News राजधानी समेत पूरे प्रदेश का वातावरण आजकल काफी गर्म है। शनिवार की सुबह से ही तीखी धूप एवं उमस ने पसीने छुड़ाना शुरू कर दिया। दोपहर में तो हवा इतनी गर्म हो गई कि सड़कों पर चलने पर लगता था कि बदन झुलस जाएगा। इसका असर राजधानी की सड़कों पर भी दिखा। दोपहर में बहुत कम लोग सड़कों पर दिखाई पड़े। दिन में राजधानी के बाजारों में भी भीड़ कम रही। सूर्यास्त के बाद भी हवा गर्म थी।

समय से राज्य में मानसून आने की उम्मीद

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस वर्ष समय से ही राज्य में मानसून आएगा। सामान्यत: राज्य में मानसून का आगमन 14 एवं 15 जून को होता है। इस वर्ष राज्य में मानसून की अच्छी वर्षा होने की उम्मीद की जा रही है। प्राय: राज्य में एक हजार मिलीमीटर वर्षा होती है। वर्तमान में प्री-मानसून का दौर है। इस समय भी प्रदेश के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ वर्षा हो रही है।

यह भी पढ़ें-

Bihar Politics: 'बाप रे बाप! डॉक्टर के पास ले चलो, दुनिया क्या सोच रही होगी', PM Modi के बयानों पर भड़की RJD

Bihar News : दमन में काम करता था युवक, अचानक गांव में पेड़ से लटका मिला शव, घर वालों को मिली सूचना तो उड़ गए होश