विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Weather Today: बिहार के 4 जिलों के लिए चेतावनी, 60 KM प्रति घंटे के रफ्तार से आंधी के साथ बारिश की संभावना

Published: Sun, 27 Apr 2025 07:10 AM (IST)

मौसम विभाग ने बिहार के चार जिलों में तूफान और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पटना समेत 11 ...और पढ़ें

कैसा रहेगा बिहार में आज का मौसम? (जागरण)
कैसा रहेगा बिहार में आज का मौसम? (जागरण)

HighLights

  1. प्रदेश में सबसे गर्म रहा डेहरी व गया, 44.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड
  2. पटना सहित दक्षिणी भागों में 30-40 किमी प्रतिघंटा से चलेगी हवा

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather: राजधानी में सुबह से सूरज की तपिश बर्दाश्त से बाहर हो गई थी। दोपहर होते-होते तापमान 43 डिग्री से​ल्सियस पहुंच गया। लोगों का घर से निकलना मु​श्किल हो गया।

वहीं, 44.6 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी और गया प्रदेश में सबसे गर्म रहा। हालांकि, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज से मौसम का मिजाज बदलेगा और आंधी-वर्षा होने से गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

तेज हवा चलने का येलो अलर्ट

अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित नालंदा, जहानाबाद, गया, नवादा, बेगूसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया के कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

वज्रपात और ओला गिरने की चेतावनी

जबकि, चार जिलों के पूर्वी चंपारण, सुपौल, सीतामढ़ी और मधुबनी जिले के एक या दो स्थानों पर 50-60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात और ओला गिरने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तरी क्षेत्रों के अधिकतर भागों में गरज-तड़क के साथ आंधी-पानी की चेतावनी जारी की गई है। 72 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की गिरावट के आसार है।

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी बिहार और उससे सटे उप हिमालयी पश्चिम बंगाल पर चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। असम और आसपास इलाकों के ऊपर हवा का चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है।

इन सभी मौसमी प्रभाव के कारण अगले चार से पांच दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग भागों में गरज-तड़क के साथ वर्षा होने के कारण मौसम सामान्य होने के साथ लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

शनिवार को पटना सहित 15 जिलों में भीषण गर्मी का प्रभाव बना रहने के साथ अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 43.0 डिग्री सेल्सियस जबकि 44.6 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी और गया सबसे गर्म जिला दर्ज किया गया।

शनिवार को गया में भीषण लू एवं मोतिहारी, शेखपुरा में हीट वेव लू का प्रभाव बना रहा।

प्रमुख शहरों के तापमान में वृद्धि

बीते 24 घंटे के अनुसार गया के अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री, औरंगाबाद में 1.6 डिग्री, डेहरी में 1.2 डिग्री, भोजपुर में 1.2 डिग्री, छपरा में 1.2 डिग्री, बक्सर में 0.5 डिग्री, नालंदा में 1.8 डिग्री और बक्सर में 1.5 डिग्री तथा बांका में 1.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 43.0 26.2
गया 44.6 23.8
भागलपुर 41.1 23.9
मुजफ्फरपुर 39.2 24.1

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

यह भी पढ़ें- 

Bihar Weather Today: बिहार में आज शाम से दिखेगा बारिश का रौद्र रूप, 13 जिलों में तेज आंधी-बिजली का अलर्ट

Bhagalpur News: भागलपुर में तापमान ने तोड़ा रिकॉर्ड, इस मौसम का रहा सबसे गर्म शुक्रवार