Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather Today: आज दशहरे पर बारिश होगी या नहीं? पढ़ लीजिए मौसम विभाग का अनुमान

    Updated: Sat, 12 Oct 2024 07:53 AM (IST)

    Bihar Rain News Today बिहार में आज मौसम को लेकर अच्छी खबर है। आज दशहरे मेले के दौरान लोगों को बारिश के चलते किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने वाली है। लोग आराम से मेले का आनंद ले सकते हैं। वहीं व्यापारियों को भी चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि बारिश नहीं होने से उनके व्यापार को नुकसान नहीं पहुंचेगा।

    Hero Image
    बिहार में आज का मौसम का हाल (जागरण)

     डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Weather News Today: बिहार में दशहरे मेले के लिए लोग उत्साह से भरे हुए हैं। लोग मां दुर्गा के आखिरी दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। ऐसे में लोग आज मौसम के साथ देने की भी उम्मीद कर रहे हैं, ताकि मेले का मजा किरकिरा न हो। तो आइए हम आपलोगों को आज के मौसम को लेकर ताजा जानकारी देते हैं कि क्या आज दशहरे मेले के दौरान बारिश होगी या नहीं?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार का मौसम आज का (Bihar Ka Mausam Aaj Ka)

    बारिश की स्थिति वर्तमान में शुष्क और साफ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। औसत तापमान दिन के समय 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि रात के समय यह 24 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है । लोगों को सुबह के समय ठंड का एहसास होगा। विजयादशमी से पछुआ हवा चलने की संभावना है, जिससे पूरे राज्य का मौसम साफ हो जाएगा।

    प्रमुख शहरों का तापमान

    •  पटना: अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस
    •  गया: अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस
    •  मुजफ्फरपुर: अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस
    •  भागलपुर: अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस
    •  दरभंगा: अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस

    बाढ़ की पीड़ा अथाह, फीका पड़ा दुर्गा पूजा का उत्साह

    मुजफ्फरपुर के औराई प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ की अथाह पीड़ा के बीच दुर्गा पूजा का उत्साह फीका दिख रहा है। बाढ़ का पानी कम होने के बाद भी घर से बेघर होकर ऊंचे स्थानों पर शरण लेने वाले लोगों की मुसीबत में कमी नहीं आई है। घरों तक लौटने के रास्ते में अभी तक जलजमाव है।

    बाढ़ के दर्द के बीच क्षेत्र में आस्था की पूजा तो हो रही, लेकिन उत्साह उतना नहीं दिख रहा। उल्लेखनीय है कि सीतामढ़ी के बेलसंड में बागमती परियोजना का बांध टूटने के बाद औराई में भी बाढ़ आफत बनकर आई। लगभग 15 हजार परिवार बेघर हो गए। अचानक आई बाढ़ ने लोगों को संभलने का मौका ही नहीं दिया।

    सांसद पप्पू यादव ने पूर्णिया के कई गांव में जाकर बाढ़ पीड़ितों की मदद की

    लोकसभा क्षेत्र के सांसद पप्पू यादव ने आज बनमनखी प्रखंड के जियनगंज पंचायत के कुशहा क्वाटर टोला, महादेवपुर पंचायत के महादेवपुर गांव, कोशी सरन देवोत्तर पंचायत के महादलित टोला और बरियाही गांव, बहोरा पंचायत के सरस्वती गांव के वार्ड नं. 01-04, काझि ह्र्दग नगर पंचायत के दलित टोला और कचहरी बलुवा पंचायत के नशाघाट में बाढ़ प्रभावितों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और तुरंत समाधान किया। सांसद ने मौके पर हजारों से अधिक महिलाओं को साड़ियां और एक लाख रुपये की नगद राशि वितरित की।

    Bihar Flood News: बाढ़ प्रभावित 3.21 लाख परिवारों के खाते में भेजे गए रुपये, जानें फसल नुकसान वाली राशि कब मिलेगी?

    Bihar Flood: समस्तीपुर में बाढ़ प्रभावित किसानों को कितना मिलेगा मुआवजा? शुरू हुई आवेदन की प्रक्रिया, पढ़ें डिटेल