विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Weather Report: बिहार में 2 नवंबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया नया अपडेट 

Published: Sun, 01 Nov 2026 07:38 AM (IST)

Bihar Weather Update: बिहार में चक्रवाती तूफान अर्णब के प्रभाव से छिटपुट वर्षा जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, 2 ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. चक्रवाती तूफान अर्णब के कारण बिहार में छिटपुट वर्षा।

  2. 2 नवंबर तक हल्की बारिश की गतिविधियां रहेंगी जारी।

  3. पटना सहित कई जिलों में तापमान में वृद्धि दर्ज।

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News: बिहार में चक्रवाती तूफान अर्णब का प्रभाव कमजोर होने के बाद कई जगहों पर छिटपुट व हल्की वर्षा की गतिविधियां बनी हुई हैं। शनिवार को पटना सहित प्रदेश के ज्यादातर भागों में छिटपुट वर्षा के साथ मौसम सामान्य बना रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, दो नवंबर तक प्रदेश के अलग-अलग भागों में हल्की एवं छिटपुट वर्षा की गतिविधियां बनी रहेंगी। इसके बाद मौसम का तेवर बदलेगा। शनिवार को पटना सहित सभी जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

बीते 24 घंटे के दौरान पटना के अधिकतम तापमान में पांच डिग्री वृद्धि के साथ 27.7 डिग्री सेल्सियस एवं 32.7 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

शनिवार को रोहतास एवं भोजपुर में 46 किमी प्रतिघंटा हवा की रफ्तार दर्ज की गई। बीते 24 घंटे के दौरान पटना सहित प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। राजधानी में 4.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

बक्सर के सिमरी में 87.6 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रही।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)
पटना 27.7 21.7
गया 27.8 20.8
भागलपुर 30.5 21.8
मुजफ्फरपुर 25.0 21.6

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।