विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Weather Update: बिहार में बादलों की आवाजाही जारी, कुछ इलाकों में हल्की वर्षा के आसार

Published: Sun, 11 Oct 2026 07:39 AM (IST)

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, बिहार में बादलों की आवाजाही के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना ...और पढ़ें

एआई जनरेटेड फोटो

एआई जनरेटेड फोटो

HighLights

  1. बिहार में बादलों की आवाजाही, छिटपुट वर्षा की संभावना।

  2. मधुबनी के बेनीपट्टी में सर्वाधिक 131.2 मिमी वर्षा।

  3. तापमान में उतार-चढ़ाव, सुबह-रात में हल्की ठंड।

जागरण संवाददाता, पटना। बिहार में बादलों की आवाजाही के साथ मौसम शुष्क और सामान्य बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार प्रदेश के उत्तर एवं दक्षिण मध्य भागों के कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा के आसार हैं।

बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। मधुबनी के बेनीपट्टी में 131.2 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। राजधानी सहित प्रदेश के ज्यादातर भागों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

पटना का अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस एवं 35.1 डिग्री सेल्सियस के साथ भभुआ के कैमूर में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। राजधानी में 59 किमी प्रतिघंटा हवा की रफ्तार दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्विम बंगाल और उससे सटे उत्तरी बांग्लादेश के ऊपर हवा का चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है।

इनके प्रभाव से प्रदेश में बादल छाए रहने के साथ सुबह एवं रात्रि में हल्की ठंड का प्रभाव बना रहेगा। तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 31.0 23.6
गया 29.7 21.6
भागलपुर 30.1 23.9
मुजफ्फरपुर 28.8 20.6

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)