विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में गुलाबी ठंड के साथ मौसम हुआ सुहाना, अगले 7 दिनों तक नहीं पड़ेगी कोई खलल

Published: Wed, 21 Oct 2026 08:00 AM (IST)

बिहार में सुबह-शाम हल्की ठंड और दिन में धूप के साथ मौसम सुहाना बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले ...और पढ़ें

एआई जनरेटेड फोटो

एआई जनरेटेड फोटो

HighLights

  1. बिहार में सुबह-शाम हल्की ठंड, दिन में धूप का अहसास।

  2. अगले सात दिनों तक मौसम रहेगा पूरी तरह शुष्क और सामान्य।

  3. अधिकतम तापमान 30-32°C, न्यूनतम 20-22°C रहने का अनुमान।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में सुबह-रात हल्की ढंड और दिन में भीनी धूप ने मौसम को सुहाना बना दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) जारी ताजा मौसम बुलेटिन के अनुसार, बिहार में अगले सात दिनों तक मौसम पूरी तरह से शुष्क (Dry Weather) रहेगा।

विभाग की ओर से राज्य के किसी भी जिले के लिए बारिश या अन्य किसी खराब मौसम की कोई चेतावनी (No Warning) जारी नहीं की गई है। किसान या कोई भी व्यक्ति अगले 7 दिनों तक मौसम की चिंता किए बिना सारे काम कर सकते हैं। 

मौसम प्रणालियों का प्रभाव

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के ऊपर एक स्पष्ट कम दबाव का क्षेत्र (Well-Marked Low-Pressure Area) बना हुआ है, जिसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और सोमालिया तट की ओर जाने की संभावना है।

इसके अलावा, पूर्वी बांग्लादेश और त्रिपुरा के पास एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। हालांकि, इन प्रणालियों का बिहार के मौसम पर कोई प्रत्यक्ष प्रभाव नहीं पड़ेगा और बिहार में मौसम सामान्य बना रहेगा।

5 दिनों तक कैसा रहेगा तापमान?

अगले 5 दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 30°C से 32°C के बीच रहने का अनुमान है (उत्तर-पूर्व बिहार के कुछ हिस्सों में यह 32°C से 34°C तक रह सकता है)। इसमें किसी विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

वहीं, राज्य भर में न्यूनतम तापमान 20°C से 22°C के आसपास बना रहेगा, जिससे रात और सुबह के समय हल्की ठंडक का अहसास बना रहेगा।

यह भी पढ़ें- मिट्टी की जांच से खाद का सही इस्तेमाल, मुजफ्फरपुर में लक्ष्य से पीछे चल रहे 16 प्रखंड