Move to Jagran APP

Bihar Weather News: तेज आंधी के साथ बारिश से बदला कई जिलों का मौसम, गर्मी से मिली राहत

Bihar Weather News बिहार में कही गर्मी झुलसा रही तो कहीं बारिश से लोगों को राहत मिली है।मौसम विभाग की तरफ से यह जानकारी दी गई है कि पटना के लोगों को 23 मई के बाद गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

By Rahul KumarEdited By: Published: Thu, 19 May 2022 06:02 AM (IST)Updated: Thu, 19 May 2022 04:49 PM (IST)
Bihar Weather News: तेज आंधी के साथ बारिश से बदला कई जिलों का मौसम, गर्मी से मिली राहत
बिहार में जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज। सांकेतिक तस्वीर

जागरण संवाददाता, पटना। दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। बिहार के कई जिलों में तेज आंधी और बारिश ने गर्मी से कुछ राहत दी है। हालांकि, इस दौरान कई जगहों पर पेड़, घर गिरने से कई लोग घायल हो गए हैं। आवागमन अवरुद्ध हो गया है। मालूम हो कि  प्रदेश में मौसम का मिजाज अलग-अलग बना हुआ है। कहीं गर्मी झुलसा रही है तो कुछ जिलों में राहत की फुहार पड़ रही है। प्रदेश के दक्षिणी भागों में जहां पछुआ की मजबूत स्थिति बनी है तो उत्तर में पुरवा से मौसम सुहाना बना हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश के दक्षिणी भागों में सप्ताह तक प्रचंड गर्मी व लू की स्थिति बने रहने के आसार हैं, जबकि उत्तर पूर्व जिले के 15 जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश हो रही है और आगे भी आसार हैं। कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बुधवार को पटना का तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है। सामान्य से तीन डिग्री की वृद्धि के कारण तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

loksabha election banner

23 मई के बाद पटना में राहत के आसार  

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अभी कुछ दिनों तक पटनावासियों को गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। पछुआ हवा की मजबूत स्थिति बने होने के कारण गर्मी का सितम जारी रहेगा। वहीं, 23 मई के बाद राहत के आसार हैं। 23 मई से बादल छाए रहने व बिजली चमकने के आसार हैं। जिसके कारण तापमान में गिरावट आएगी। 

44.4 डिग्री पहुंचा औरंगाबाद का पारा 

बुधवार को पटना समेत प्रदेश के गया, जमुई, बक्सर, औरंगाबाद, रोहतास नवादा, हरनौत, डेहरी में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। 44.4 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद प्रदेश का सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान के अनुसार प्रदेश का तापमान राजस्थान के जैसलमेर के आसपास पहुंच गया है। बुधवार को जैसलमेर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री की वृद्धि के साथ 44.8 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सिवान, बक्सर, समस्तीपुर, दरभंगा को छोड़ शेष सभी भागों के तापमान में क्रमिक वृद्धि दर्ज की गई। 

प्रमुख शहरों का तापमान 

रोहतास - 43.6

औरंगाबाद - 44.4

गया - 43.9

पटना - 40.6

नालंदा - 40.6

नवादा - 43.4 

जमुई - 41.4

बांका - 40.8

बक्सर - 43.8

मुजफ्फरपुर - 35.0

सिवान - 39.8

अररिया - 35.2

पूर्णिया - 36.0 

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.