Move to Jagran APP

Bihar Weather Update: बिहार के इन 10 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी, पटना के लोगों को दो दिनों बाद मिलेगी गर्मी से राहत

Bihar Weather Forecast बिहार के ररिया किशनगंज सहरसा समेत 10 जिलों में बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही पटना समेत 19 जिलों के लोगों को अभी उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

By Rahul KumarEdited By: Published: Mon, 06 Jun 2022 06:00 AM (IST)Updated: Mon, 06 Jun 2022 03:19 PM (IST)
Bihar Weather Update: बिहार के इन 10 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी, पटना के लोगों को दो दिनों बाद मिलेगी गर्मी से राहत
पटना समेत 19 जिलों में अगले दो दिनों तक जारी रहेगा गर्मी का सितम। सांकेतिक तस्वीर

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News:  प्रदेश के दक्षिणी भागों में पछुआ तो उत्तरी भागों में पुरवा की मजबूत स्थिति बनी हुई है। इसके प्रभाव से तापमान में भी अंतर देखने को मिल रहा है। प्रदेश के दक्षिणी भाग में तापमान में वृद्धि होने से प्रचंड गर्मी का असर दिख रहा है तो उत्तरी भाग में पुरवा के मौसम सामान्य है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार प्रदेश के दक्षिणी भागों के 19 जिलों में अगले 48 घंटों तक उमस भरी गर्मी का असर रहेगा। इस दौरान तापमान 42-44 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं। वहीं, रविवार को पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री की वृद्धि के साथ 38.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं,  45.1 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा। 

loksabha election banner

10 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी 

चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र पूर्वी उत्तरप्रदेश एवं इसके आसपास के इलाकों में बने होने के कारण 10 जिलों के मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर में मेघ गर्जन, बिजली चमकने के साथ हल्के से मध्यम स्तर की बारिश का पूर्वानुमान है। इन जगहों पर रहने वाले लोगों के लिए गुरुवार तक येलो अलर्ट जारी करते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहने का संदेश दिया गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के उत्तरी भाग के किशनगंज जिले के अधिकांश हिस्सों में सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई। 

स्थान          अधिकतम  

रोहतास           44.8

औरंगाबाद         45.1

गया               44.1

पटना              38.8

वैशाली            37.9

जमुई              39.7

शेखपुरा           39.4

वैशाली           37.9

समस्तीपुर        34.4

सहरसा           35.5

भागलपुर         36.0

सबौर             35.4

कटिहार           32.4

फारबिसगंज       30.2 

बांका              37.7

पूर्वी चंपारण        35.0 

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.