यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Weather Update: बिगड़ने वाला है बिहार का मौसम, राजधानी का कुछ ऐसा रहेगा हाल; पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
Bihar Weather Today बिहार में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी पटना में बादल छाए रहने की संभावना है तो वहीं उतरी बिहार में बारिश की संभावनाएं जताई जा रही है। पिछले कुछ दिनों से बदले मौसम ने बिहार के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है। साथ ही किसानों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकती है।

HighLights
- 34.9 डिग्री सेल्सियस राजधानी पटना का तापमान
- 38.5 डिग्री सेल्सियस के साथ अरवल में सर्वाधिक तापमान
- 110.2 मिमी मधेपुरा (कुमारखंड) में सर्वाधिक वर्षा दर्ज
जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Update बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त पुरवा हवा के कारण प्रदेश का मौसम सामान्य बना हुआ है। पुरवा के चलते आर्द्रता में वृद्धि होने के साथ भीषण गर्मी व लू (हीट वेव) से लोगों को राहत मिली है। अगले पांच दिनों तक मौसम सामान्य बना रहेगा।
गुरुवार को पटना समेत आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है। वहीं, उत्तरी भागों के अधिसंख्य भागों में गरज-तड़क के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा का पूर्वानुमान है।
पटना सहित कई इलाकों में छाए रहेंगे बादल
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, बांग्लादेश व उससे सटे पश्चिम बंगाल पर व पश्चिम बिहार के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव बना है। इनके प्रभाव से पटना समेत अधिसंख्य भागों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ तेज हवा का प्रवाह जारी रहेगा।
बीते 24 घंटों के दौरान उत्तरी भागों के अधिसंख्य भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा दर्ज की गई। मधेपुरा के कुमारखंड में सर्वाधिक वर्षा 110.2 मिमी दर्ज की गई। राजधानी के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री गिरावट के साथ 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बीते तीन वर्षों के दौरान राजधानी का सबसे कम अधिकतम तापमान गुरुवार को दर्ज किया गया। 38.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सर्वाधिक अधिकतम तापमान अरवल जिला में दर्ज किया गया।
प्रदेश के इन जगहों पर दर्ज हुई वर्षा
प्रमुख शहरों का तापमान (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
ये भी पढ़ें-
Bihar Rain News: झमाझम बारिश से खेतों में लौटी नमी, भीषण गर्मी से लोगों को राहत