Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather: क्या बिहार में भी दिखेगा तूफान 'फेंगल' का असर? IMD ने दे दी जानकारी, ठंड को लेकर भी आया नया अपडेट

    Updated: Sun, 01 Dec 2024 07:47 AM (IST)

    राज्य के मौसम में बदलाव जारी है। धीरे-धीरे ठंड का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। आजकल राज्य के अधिकांश शहरों में सुबह में कोहरे का प्रभाव बढ़ रहा है। आगे भी इसी तरह की स्थिति बने रहने की उम्मीद है। वहीं तूफान को लेकर कई तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं। हालांकि इसका प्रभाव बिहार में देखने को नहीं मिलेगा।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश के तापमान में लगातार गिरावट जारी है। देर रात तापमान काफी गिर जा रहा है, जिसका प्रभाव सुबह तक रह रहा है। ऐसे में सुबह में मौसम के प्रति लापरवाही लोगों के लिए घातक साबित हो सकती है। प्रदेश में सबसे न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस डेहरी में रिकॉर्ड किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान मधुबनी का रहा। वहां पर अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शनिवार को पटना में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राजधानी की हवा में आर्द्रता 78 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई।

    तूफान का बिहार पर कोई प्रभाव नहीं

    • मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में आए तूफान का बिहार पर कोई प्रभाव पड़ने की उम्मीद नहीं है।
    • तूफान ने तमिलनाडु में व्यापक प्रभाव डाला है।
    • आंध्र प्रदेश तक तूफान प्रभावित कर सकता है।
    • स्थानीय कारणों से बिहार के तापमान में लगातार गिरावट जारी है।

    शाम को मात्र दो घंटे में गिर रहा पांच डिग्री सेल्सियस तापमान

    आजकल शाम को तापमान में काफी तेजी से गिरावट देखी जा रही है। शाम को पांच से सात बजे के बीच ज्यादा तेजी से तापमान गिर रहा है। आगे भी इसी तरह की स्थिति बने रहने की उम्मीद की जा रही है।

    धूप ने दी राहत, ठंडी हवाओं ने किया बेहाल

    समस्तीपुर में पिछले दो दिनों से दिन में खिल रही धूप ने ठंड से जूझ रहे लोगों को राहत दी है। ठिठुरती ठंड के बीच चमकती धूप ने लोगों को थोड़ी राहत का अहसास कराया। हालांकि दिन ढलते ही कोहरा और तेज ठंडी हवाएं फिर से अपनी दस्तक देकर लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर रही हैं।

    मौसम की इस आंख-मिचौली ने लोगों को असमंजस में डाल दिया है। ठंड से बेहाल लोग अब मौसम के हर बदलाव पर निगाह बनाए हुए हैं। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    दिनभर धूप ने शहरवासियों को राहत प्रदान की, जिससे पार्कों और शॉपिंग मॉल में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बच्चों और बुजुर्गों ने पार्कों में समय बिताकर धूप का आनंद लिया।हालांकि, शाम होते ही मौसम का मिजाज बदल गया।कोहरा और सर्द हवाओं ने ठंड को और बढ़ा दिया।

    रात में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और लोग जल्दी अपने घरों में लौटने लगे। ठंडी हवाओं के चलते ठंड का प्रकोप और अधिक महसूस हुआ। वहीं रात की ठंड ने लोगों को गर्म कपड़ों और हीटर का सहारा लेने पर मजबूर कर दिया है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोग इन दिनों मौसम के इस बदले रूप से जूझते नजर आ रहे हैं।

    डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने कहा कि आने वाले दिनों में भी ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। दिन में धूप खिलने से जहां राहत मिल रही है।

    यह भी पढ़ें-

    Cyclone Fengal: चक्रवात फेंगल के कारण तमिलनाडु में हवाईअड्डा बंद, चेन्नई में बाढ़ जैसे हालात; एक की मौत