Move to Jagran APP

Bihar Weather News: दो डिग्री ऊपर चढ़ा राजधानी का तापमान, 12 जिलों में मौसम का मिजाज ठंडा

Bihar Weather Update पछुआ हवा के कारण बिहार के मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। कई जिलों का तापमान बढ़ा तो कई में कम हुआ है। चार दिनों तक स्थिति ऐसी ही रहने की उम्‍मीद है। उसके बाद ठंड में इजाफा होगा।

By prabhat ranjanEdited By: Vyas ChandraPublished: Mon, 28 Nov 2022 10:52 AM (IST)Updated: Mon, 28 Nov 2022 10:52 AM (IST)
Bihar Weather News: दो डिग्री ऊपर चढ़ा राजधानी का तापमान, 12 जिलों में मौसम का मिजाज ठंडा
राजधानी के पार्कों में धूप का आनंद उठाते लोग। सांकेतिक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather News: पछुआ के प्रवाह से राजधानी समेत पूरे प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति जारी है। सोमवार को राजधानी समेत प्रदेश के 11 जिलों के न्यूनतम तापमान में जहां वृद्धि हुई है वहीं 12 जिलो के न्यूनतम पारे में आंशिक गिरावट आई है।

loksabha election banner

पछुआ के प्रभाव से शुष्‍क बना रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार राजधानी समेत पूरे प्रदेश में पछुआ का प्रवाह बना हुआ है। इनके प्रभाव से प्रदेश का मौसम अगले पांच दिनों तक शुष्क बना रहेगा। वहीं इस दौरान दिन और रात के तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं हाेगा। सुबह और रात के समय कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को 9.6 डिग्री सेल्सियस के साथ गया प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। वहीं राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री की वृद्धि के साथ 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चार दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम का मिजाज

माैसम विज्ञानी के मानें तो तीन से चार दिनों मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा। इसके बाद पहाड़ी इलाकों से सर्द हवा के कारण पारे में गिरावट की संभावना है। नवंबर महीने के अंत में भी इस तरह की स्‍थि‍ति बनी हुई है कि दोपहर के समय लोगों को घरों में भी पंखे चलाने पड़ रहे हैं। हालांकि, धूप का तीखापन कम होने से मौसम सुहाना बना हुआ है। पटना के पार्कों में सुबह और शाम के समय धूप सेंकने के लिए लोग बैठे नजर आते हैं। शाम के समय ठंड वैसे बढ़ जाती है।   

  • पांच दिनों तक प्रदेश का मौसम बना रहेगा शुष्क
  • सुबह और शाम में हल्के कोहरा की संभावना
  • 9.6 डिग्री सेल्सियस के साथ गया प्रदेश का ठंडा शहर
  • 13.4 डिग्री सेल्सियस राजधानी का तापमान 

प्रमुख शहरों का तापमान 

  • पटना 13.4
  • गया 9.6
  • औरंगाबाद 10.6
  • रोहतास 11.0 
  • मुजफ्फरपुर 16.9
  • भागलपुर 15.1
  • नवादा 12.7
  • शेखपुरा 13.4
  • बांका 12.3
  • भागलपुर 15.4
  • सबौर 12.0 
  • कटिहार  15.1
  • मुजफ्फरपुर 16.6
  • सीतामढ़ी 13.6
  • नवादा 12.7

(न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.