विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Weather Update: बिहार के कई इलाकों में बारिश के आसार, तापमान बढ़ने से उमस बढ़ाएगी परेशानी 

Published: Sun, 23 Aug 2026 07:39 AM (IST)

बिहार में मानसून की सक्रियता कम होने से भारी वर्षा में कमी आई है, जिससे तापमान में वृद्धि और उमस बनी हुई है। पटना सहित 19 जिलों में तापमान बढ़ा है, हालांकि कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है।

बारिश का लुफ्त उठाते युवा। फाइल फोटो

बारिश का लुफ्त उठाते युवा। फाइल फोटो

HighLights

  1. बिहार में मानसून की सक्रियता में कमी आई है।

  2. पटना सहित 19 जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज।

  3. अगले 24 घंटे में छिटपुट वर्षा के आसार।

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Update: बिहार में मानसून की सक्रियता कम होने के साथ भारी वर्षा में कमी आई है। इसके कारण तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बने होने के साथ उमस का प्रभाव बना रहेगा। शनिवार को पटना सहित 19 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

पटना का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस एवं 37.2 डिग्री सेल्सियस के साथ अररिया के फारबिसगंज में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। समस्तीपुर के कल्याणपुर में 52.4 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ अमृतसर, हरदोई और मध्यप्रदेश के आसपास इलाकों से जमशेदपुर, दीघा होते हुए बंगाल की खाड़ी से होकर गुजर रही है। इनके प्रभाव से अलग-अलग भागों में छिटपुट वर्षा की संभावना है।

छुटपुट बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान राजधानी सहित प्रदेश के ज्यादातर भागों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ कई स्थानों पर छिटपुट वर्षा के आसार हैं।

उत्तर व दक्षिण भागों के कुछ स्थानों पर 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। प्रदेश के अलग-अलग भागों में मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है। तीन से चार दिनों के दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बने रहने की संभावना है।

शनिवार को पटना सहित आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ उमस का प्रभाव बना रहा। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की स्थिति बनी रही।

इन स्थानों पर दर्ज हुई वर्षा

पश्चिम चंपारण के चनपटिया में 20.4 मिमी, गोपालंज के मांझा में 16.8 मिमी, बांका के बौसी में 16.6 मिमी, पूर्णिया के कीर्तियानंद नगर में 14.0 मिमी, गोपालगंज के कोचायकोट में 8.2 मिमी, वैशाली के भगवानपुर में 8.2 मिमी, शेखपुरा के घाट कुसुंबा में 7.6 मिमी, भागलपुर के पीरपाती में 6.6 मिमी, नवादा के अकबरपुर में 6.6 मिमी, औरंगाबाद के बारूण में 6.4 मिमी, सिवान में 5.4 मिमी, गोपालगंज के भोरे में 5.2 मिमी, रोहतास के नौहट्टा में 4.6 मिमी, बक्सर के राजपुर में 4.6 मिमी, भागलपुर के बीहपुर में 3.8 मिमी, गोपालगंज में 3.2 मिमी, समस्तीपुर के वारिसनगर में 2.6 मिमी, जमुई में 2.4 मिमी, बांका के चंदन में 2.4 मिमी, भागलपुर के खरीक में 2.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 37.0 29.6
गया 34.6 27.4
भागलपुर 35.6 28.2
मुजफ्फरपुर 34.0 29.0

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।